{"_id":"5ebe24e78ebc3e902a3e0e6f","slug":"coronavirus-in-up-10-people-died-in-a-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में कोरोना से एक दिन में 10 लोगों की मौत, अलीगढ़ में तीन मरीजों ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में कोरोना से एक दिन में 10 लोगों की मौत, अलीगढ़ में तीन मरीजों ने तोड़ा दम
Fri, 15 May 2020 10:43 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 15 May 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस का कहर जारी है। प्रदेश में बृहस्पतिवार कोरोना से 10 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में अलीगढ़ के तीन व आगरा और मेरठ के दो-दो लोग हैं। इसके अलावा वाराणसी और झांसी में एक-एक की मौत हुई है। झांसी में मरने वाला युवक महोबा का रहने वाला था।
अलीगढ़: बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, आठ माह का एक बच्चा संक्रमित मिला। जनपद में कोरोना से अब तक आठ मरीजों की मौत हो गई। संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 67 पहुंच गया है।
आगरा में भाजपा कार्यकर्ता सहित दो की मौत: शहर में भाजपा कार्यकर्ता सहित दो और संक्रमित लोगों की मौत हो गई। शाहगंज निवासी भाजपा कार्यकर्ता (36) ने बुधवार की देर रात दम तोड़ा जबकि राजनगर के 62 वर्षीय बुुजुर्ग ने बृहस्पतिवार सुबह। दोनों का एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
मेरठ: कोरोना से दो और लोगों की मौत के साथ मेरठ में मरने वालों का आंकड़ा 17 पहुंच गया है। मृतकों में ईश्वरपुरी के 65 वर्षीय बुजुर्ग व अहमदनगर निवासी युवक हैं।

वाराणसी में संक्रमित महिला की मौत: लल्लापुरा की 68 वर्षीय महिला की बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। बीएचयू में उसका इलाज चल रहा था। उसके बेटे और बहू भी कोरोना पॉजिटिव हैं और उनका इलाज चल रहा है।
कानपुर में कोरोना से आठवीं मौत: शहर में कोरोना से बृहस्पतिवार को आठवीं मौत हो गई। नया चौक, मूलगंज के रहने वाले राजेंद्र (73) की हैलट में उपचार के दौरान बुधवार शाम को मौत हुई थी। गुरुवार को उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके अलावा महिला व पुरुष में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।
महोबा के बैंककर्मी की झांसी में मौत: कोरोना पॉजिटिव बैंक कर्मचारी की मेडिकल कॉलेज झांसी में गुरुवार को मौत हो गई।
सीतापुर में हरियाणा से लौटे कामगार की मौत
कोतवाली तालगांव इलाके में गुरुवार को हरियाणा से दोस्तों संग लौटे एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसकी खबर फैलते ही ग्रामीण दहशत में आ गये। कोरोना टेस्ट के लिए मृतक का स्वॉब भेजा गया है। तालगांव इलाके के देवरिया मोहरिया कला के लोग हरियाणा में रहकर काम करते हैं।
लॉकडाउन के बीच गांव के नौ लोग बुधवार को हरियाणा से चले थे। गुरुवार सुबह ये सभी सीतापुर बस पहुंचे थे। जहां प्राथमिक विद्यालय में इन्हें रोका गया था। करीब 11 बजे 25 वर्षीय युवक नित्यक्रिया को जा रहा था, इसी बीच वह जमीन पर गिरा और उसकी मौत हो गई।