फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Corona virus update in up new cases found positive from noida and moradabad

यूपी में तीन नए पॉजिटिव मामले, दो नोएडा और एक मुरादाबाद का निवासी, 26 हुई कुल संक्रमितों की संख्या

Sat, 21 Mar 2020 11:16 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ 
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ  Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 21 Mar 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Corona virus update in up new cases found positive from noida and moradabad
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में रविवार को कोराना वायरस के तीन नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनके सामने आने से पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। नए लोगों में दो नोएडा और एक मुरादाबाद के निवासी हैं। वहीं कुल 11 लोगों को इलाज के बाद स्वस्थ पाया गया है। सभी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। 

विज्ञापन


इनमें लखनऊ से एक, आगरा से सात, नोएडा से एक और गाजियाबाद के दो लोग शामिल हैं। इनमें से 10 मरीज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती थे। जबकि एक का इलाज लखनऊ के केजीएमयू में चल रहा था। अभी भी 15 पॉजिटिव अस्पताल में भर्ती हैं। शनिवार को भी 41 संदिग्ध लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


संक्रामक रोग निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ. विकासेंदु अग्रवाल के अनुसार कोरोना पॉजिटिव पाई गई कनिका कपूर की पार्टी में शामिल स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, उनके परिवार सहित संपर्क में आए 164 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सभी को 14 दिन क्वारंटीन किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार तक 1236 संदिग्ध लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से 1067 जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 143 की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। 

संदिग्धों की कड़ी निगरानी
स्वास्थ्य विभाग कोरोना वायरस संदिग्ध लोगों की कड़ी निगरानी कर रहा है। ऐसे लोगों के पड़ोसियों से भी अपील की गई है कि यदि वह बाहर निकलतें दिखें तो तुरंत सीएमओ के कंट्रोल रूम में सूचित करें। ऐसे लोगों को होम क्वारंटीन की जगह अस्पतालों में आइसोलेशन पर रखा जाएगा। 

साथ ही एपिडेमिक एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।  डॉ. विकासेंदु के अनुसार अभी विदेश यात्रा से लौटे लोग ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। विदेश से लौटे 6686 यात्रियों की स्क्रीनिंग संक्रामक रोग निदेशालय से जारी रिपोर्ट के अनुसार अभी चीन सहित कोरोना वायरस से प्रभावित 12 देशों से यात्रा करके लौटे 6686 लोगों को चिन्हित किया गया है। 

इनमें से 3378 यात्रियों की डब्लूएचओ और जिलों की रैपिड रिस्पांस टीम ने क्रॉस स्क्रीनिंग की है। एयरपोर्ट पर अभी तक 25,683 यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। अभी विदेश यात्रा से लौटे सभी पॉजिटिव लोगों और 28 दिन पहले तक विदेश यात्रा से लौटे लोगों पर स्वास्थ्य विभाग निगरानी रखे हुए है। 

किसी में भी सेकेंडरी संक्रमण नहीं पाया गया है। उत्तर प्रदेश में अभी तक विदेश यात्रा से लौटे कोरोना वायरस लक्षणों वाले 343 लोगों की पहचान की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed