Coronavirus in UP: प्रदेश में नए 153 नए मरीज, 1337 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा
{"_id":"5e9e6e1f9b722471644a434a","slug":"corona-virus-outbreak-in-up-new-cases-found-and-latest-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in UP: प्रदेश में नए 153 नए मरीज, 1337 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 22 Apr 2020 06:12 AM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 22 Apr 2020 06:12 AM IST
खास बातें
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1337 हो गई है। मंगलवार को 153 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं 10 जिले कोरोना फ्री घोषित किए गए हैं। अलीगढ़ नया जिला है जहां कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। इसी के साथ संक्रमण 53 जिलों तक पहुंच गया है। यहां पढ़ें उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से जुड़ा हर अपडेट-
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
06:11 AM, 22-Apr-2020
सुल्तानपुर में मिला कोरोना पाजिटिव का दूसरा मरीज निकला सूडानी नागरिक अब्दुल्ला जैम
सुल्तानपुर में मिला कोरोना पाजिटिव का दूसरा मरीज सूडानी नागरिक अब्दुल्ला जैम निकला। वह निजामुद्दीन के तब्लीगी मरकज में शामिल हुआ था। 32 वर्षीय सूडानी नागरिक अब्दुल्ला जैम 31 मॉर्च से क्वारन्टीन चल रहा था। फरीदीपुर सेंटर में क्वारेन्टीन चल रहे अब्दुल्ला जैम की पीजीआई से आयी जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब्दुल्ला जैम को कुड़वार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने एल-1 में सोमवार को शिफ्ट किया गया था। इसी क्वारेन्टीन सेंटर से मिला था पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज।
01:43 AM, 22-Apr-2020
उत्तर प्रदेश में 10 जिले कोरोना फ्री
प्रदेश में नोवेल कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1337 हो गई है। मंगलवार को 153 नए मरीज सामने आए हैं। इसी के साथ संक्रमण 53 जिलों तक पहुंच गया है। वहीं 10 जिले कोरोना फ्री घोषित किए गए हैं। अलीगढ़ नया जिला है जहां कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। कुल 22 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ होने जाने के कारण डिस्चार्ज किया गया। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि प्रदेश में सिर्फ 1154 कोविड-19 एक्टिव मरीज रह गए हैं।
विज्ञापन
10:55 PM, 21-Apr-2020
आगरा में 13 मरीज और मिले
आगरा में मंगलवार रात 13 मरीज और मिले हैं। सुबह 28 मामले आए सामने आए थे। इन्हें मिलाकर एक दिन में अब तक सबसे ज्यादा 41 मामले सामने आए हैं। वहीं जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 308 हो गई है।10:28 PM, 21-Apr-2020
यूपी: बिजनौर में देहात तक पहुंचा कोरोना, पॉजिटिव केस मिलने के बाद सील किए दो गांव
बिजनौर जनपद में हीमपुर दीपा क्षेत्र के दो गांवों में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद प्रशासन ने दोनों गांवों के साथ एक किलोमीटर का एरिया सील करा दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित युवकों के परिजनों को जांच कराकर आइसोलेशन केंद्र भिजवा दिया।09:42 PM, 21-Apr-2020
झांसी में दुकान बंद करवाने पहुंची पुलिस टीम के साथ अभद्रता, तीन गिरफ्तार
झांसी कोतवाली थाना क्षेत्र के सुभाषगंज में दुकानें खुली होने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। यहां एक दुकान बंद कराने पर दुकानदार समेत तीन लोगों ने पुलिस के साथ अभद्रता कर दी। पुलिस तीनोें को गिरफ्तार कर कोतवाली लाई। जहां एफआईआर दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया है। पुलिस की कार्रवाई से दहशत में आए दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर भाग निकले।09:33 PM, 21-Apr-2020
कोटा से लौटे 32 छात्रों का रैपिड टेस्ट आया निगेटिव
राजस्थान के कोटा से झांसी के 32 छात्र-छात्राओं के रैपिड टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे सभी ने राहत की सांस ली है। मंगलवार को भी कई विद्यार्थियों का रैपिड टेस्ट किया गया है। इनकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। लॉकडाउन हो जाने के बाद कोटा में कोचिंग कर रहे देश भर के छात्र-छात्राएं घर नहीं लौट पा रहे थे। छात्र-छात्राओं ने घर वापसी के लिए सोशल मीडिया पर मुहिम छेड़ दी। प्रदेश की योगी सरकार ने इसका संज्ञान लिया और विद्यार्थियों को रोडवेज बसों से वापस लाए। झांसी मंडल के लगभग सवा दो सौ छात्र-छात्राएं लौटे हैं, इसमें झांसी के 130 विद्यार्थी शामिल हैं। इन सभी की झांसी उतरने के दौरान थर्मल स्क्रीनिंग आदि की गई। किसी में भी कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिलने से स्थिति सामान्य थी लेकिन कोटा से लौटी गाजीपुर की छात्रा की रैपिड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। सोमवार रात में छात्र-छात्राओं के सैंपल लेने शुरू कर दिए गए। इनमें से 32 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। मंगलवार को भी कई छात्रों के सैंपल लिए गए हैं। इनकी जल्द रिपोर्ट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:21 PM, 21-Apr-2020
फिरोजाबाद में कोरोना वायरस के छह नए केस और मिले
फिरोजाबाद में मंगलवार को कोरोना वायरस के छह नए केस और मिले हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 62 हो गई है।09:04 PM, 21-Apr-2020
प्रदेश में अबतक 1294 केस, कोरोना से 53 जिले प्रभावित: प्रमुख सचिव स्वास्थ्य
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में अबतक 1294 केस सामने आए हैं। जिनमें 1134 एक्टिव केस हैं। उपचार के बाद 1294 में से 140 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें घर भेज दिया गया है। प्रदेश के 53 जनपद कोरोना से प्रभावित हैं।प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि सोमवार को प्रदेश में 1478 टीमों द्वारा कोरोना सर्विलांस और सर्वे का कार्य किया गया। वहीं अबतक इस कार्य में 23 हजार टीमों ने भागीदारी की है। उन्होंने बताया कि आइसोलेशन में 1242 और मेडिकल क्वारंटीन में 10800 लोगों को रखा गया है। सोमवार को 3039 सैंपल भेज गए, जिसमें से 2800 सैंपलों की टेस्टिंग कर दी गई है।
08:42 PM, 21-Apr-2020
नदवी ने की रमजान में इबादत घरों में करने की अपील
ऑल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदर मौलाना राबे हसनी नदवी ने मुसलमानों से रमजान में इबादत घरों में करने की अपील की है। कोरोना वायरस बीमारी जो चल रही है। उस की वजह सबके लिए जरूरी है कि रमजान के मौके पर इबादत घरों में करें क्योंकि ये वक़्त का तकाजा भी है। इससे एक अच्छी मिसाल कायम होगी08:08 PM, 21-Apr-2020