फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   corona virus outbreak impacts airways many flights cancelled from Lucknow airport

हवाई यात्राओं पर कोरोना वायरस का बड़ा असर, रविवार को आठ उड़ानें रहेंगी निरस्त

Sat, 21 Mar 2020 10:59 PM IST
प्राची प्रियम माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 21 Mar 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
corona virus outbreak impacts airways many flights cancelled from Lucknow airport
सांकेतिक तस्वीर

कोरोना वायरस को लेकर लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर भी सावधानियां बरती जा रही हैं। शनिवार से घरेलू टर्मिनल पर विमान सेवाओं को कम कर दिया गया। वहीं, रविवार से अगले हफ्ते के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की लैंडिंग पर भी रोक लगाई जा रही है। ऐसे में खाड़ी देशों व बैंकॉक से आने वाली उड़ानें निरस्त रहेंगी।

विज्ञापन


डीजीसीए के आदेश के बाद लखनऊ से उड़ान भरने वाले आठ विमान 22 मार्च को निरस्त रहेंगे। वहीं 23 से 28 मार्च तक पांच उड़ानें निरस्त की गई हैं। इससे पहले शनिवार को चार उड़ानें निरस्त कर दी गईं।
विज्ञापन


ये फ्लाइट रहीं निरस्त-
शाम 6:25 बजे दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई.185
सुबह 5:55 बजे दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई.769
सुबह 6:50 बजे दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई.5044
लखनऊ से गोवा जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई.588

ये उड़ाने रविवार को रहेंगी निरस्त-
रविवार को अमौसी से शाम 6:25 बजे लखनऊ से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट, दोपहर 3:40 की मुंबई की फ्लाइट, सुबह 10:50 बजे की दिल्ली की फ्लाइट, शाम 7:25 बजे की दिल्ली का विमान, शाम 4:55 बजे गोवा की उड़ान, रात 10:10 बजे दिल्ली की फ्लाइट, सुबह 7:20 बजे की अहमदाबाद और सुबह 6:50 बजे दिल्ली जाने वाली उड़ानें निरस्त होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 तक ये फ्लाइटें बंद
23 से 28 मार्च तक दोपहर 3:40 बजे की लखनऊ से मुंबई की फ्लाइट, सुबह 6:50 बजे की दिल्ली की उड़ान, सुबह 10:50 बजे की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट, शाम 6:25 और 7:25 बजे दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइटें निरस्त रहेंगी।


अंतररष्ट्रीय उड़ानें आज से कैंसिल
सरकार के निर्देश पर 22 मार्च से सभी अंतरराष्ट्रीय विमानों की लैंडिंग पर रोक लगाई गई है। ऐेसें में रविवार को सारी फ्लाइटें कैंसिल रहेंगी। एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि दुबई से शनिवार को रवाना हुई एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट और ओमान एयरलाइन की मस्कट से रवाना फ्लाइट कल भारत पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed