फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   corona virus in up 500-500 notes found scattered on road

यूपी: सड़क पर बिखरे मिले 500-500 के नोट, पुलिस बोली- किसके हैं, सड़क पर कैसे गिरे, जांच जारी

Sat, 18 Apr 2020 10:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 18 Apr 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
corona virus in up 500-500 notes found scattered on road
सड़क पर मिले 500 रुपये के नोट - फोटो : amar ujala
लखनऊ के पारा इलाके के पूर्वी दीन खेड़ा में शुक्रवार की सुबह सड़क पर 500-500 रुपये के नए नोट बिखरे मिले। सड़क पर नोट देख ग्रामीणों ने बटोरना शुरू कर दिया। वहीं इसकी जानकारी होते ही आसपास के इलाके में कोरोना संक्रमण के डर से लोगों में दहशत फैल गई। 
विज्ञापन


लोगों ने तत्काल पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी नोट जब्त कर लिए। उसे जांच के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकी सिंह के मुताबिक, कुल 14 हजार 500 रुपये बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पारा के पूर्वी दीन खेड़ा में शुक्रवार सुबह जब सड़क पर 500-500 रुपये के नए नोट मिलने की बात सामने आई तो उस वक्त आसपास के सफाई कर्मचारी, राहगीर के अलावा दूध बेचने वाले व गैस एजेंसी के हॉकर मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी ने नोट बटोरना शुरू कर दिया। कुछ वहां से नोट लेकर भाग गए। इसकी जानकारी किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मिले लोगों के पास नोट बरामद कर जब्त कर लिए। उसे जांच के लिए भेज दिया। राजाजीपुरम के महाशगंन गैस एजेंसी के विपिन, हीरो व छोटे ने भी नोट बटोरे। 
 

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, विपिन के पास 14, छोटे के पास सात और हीरो के पास आठ नोट बरामद हुए हैं। एसीपी काकोरी सैयद मोहम्मद कासिम आबिदी के मुताबिक, नोटों को सीज कर जांच के लिए भेज दिया गया है। वहीं इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि नोट किसके हैं। सड़क पर कैसे बिखरे मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed