{"_id":"5e9a8cc18ebc3e76a4210834","slug":"corona-virus-in-up-500-500-notes-found-scattered-on-road","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सड़क पर बिखरे मिले 500-500 के नोट, पुलिस बोली- किसके हैं, सड़क पर कैसे गिरे, जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सड़क पर बिखरे मिले 500-500 के नोट, पुलिस बोली- किसके हैं, सड़क पर कैसे गिरे, जांच जारी
Sat, 18 Apr 2020 10:44 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 18 Apr 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर मिले 500 रुपये के नोट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के पारा इलाके के पूर्वी दीन खेड़ा में शुक्रवार की सुबह सड़क पर 500-500 रुपये के नए नोट बिखरे मिले। सड़क पर नोट देख ग्रामीणों ने बटोरना शुरू कर दिया। वहीं इसकी जानकारी होते ही आसपास के इलाके में कोरोना संक्रमण के डर से लोगों में दहशत फैल गई।
लोगों ने तत्काल पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी नोट जब्त कर लिए। उसे जांच के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकी सिंह के मुताबिक, कुल 14 हजार 500 रुपये बरामद किए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, पारा के पूर्वी दीन खेड़ा में शुक्रवार सुबह जब सड़क पर 500-500 रुपये के नए नोट मिलने की बात सामने आई तो उस वक्त आसपास के सफाई कर्मचारी, राहगीर के अलावा दूध बेचने वाले व गैस एजेंसी के हॉकर मौजूद थे।
विज्ञापन
सभी ने नोट बटोरना शुरू कर दिया। कुछ वहां से नोट लेकर भाग गए। इसकी जानकारी किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मिले लोगों के पास नोट बरामद कर जब्त कर लिए। उसे जांच के लिए भेज दिया। राजाजीपुरम के महाशगंन गैस एजेंसी के विपिन, हीरो व छोटे ने भी नोट बटोरे।

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, विपिन के पास 14, छोटे के पास सात और हीरो के पास आठ नोट बरामद हुए हैं। एसीपी काकोरी सैयद मोहम्मद कासिम आबिदी के मुताबिक, नोटों को सीज कर जांच के लिए भेज दिया गया है। वहीं इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि नोट किसके हैं। सड़क पर कैसे बिखरे मिले।