Coronavirus in Uttar Pradesh Live: यूपी में पान मसाले के उत्पादन, वितरण और बिक्री पर लगी रोक
{"_id":"5e7add318ebc3e76b3252d2b","slug":"corona-virus-in-india-live-update-wednesday-uttar-pradesh-lock-down","type":"live","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Uttar Pradesh Live: यूपी में पान मसाले के उत्पादन, वितरण और बिक्री पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 25 Mar 2020 06:16 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 25 Mar 2020 06:16 PM IST
खास बातें
वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए पूरे देश में 14 अप्रैल तक पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है। अभी तक भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 542 हो गई है। वहीं, उत्तर प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या अबतक 33 पहुंच चुकी है। कोरोना वायरस को लेकर हर पल प्रदेश से नई खबर आ रही है। यहां पढ़ें उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के प्रकोप से संबंधित हर अपडेट-
विज्ञापन
गुटखा फैक्टरी
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
06:15 PM, 25-Mar-2020
पीलीभीतः कोरोना पीडि़त महिला का बेटा भी संक्रमित निकला, लखनऊ से आई रिपोर्ट में पुष्टि
सऊदी अरब से लौटी अमरिया की महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। इसके बाद प्रशासन ने महिला के परिवार वालों के सेंपल लिए थे। मंगलवार देर रात लखनऊ से महिला के बेटे की जांच रिपोर्ट मिली। इसमें बेटे को भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। ऐसे में जिले में कोरोना के दो मरीज हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।05:28 PM, 25-Mar-2020
यूपी में पान मसाले के उत्पादन, वितरण और बिक्री पर लगी रोक
कोरोना वायरस से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पूरे प्रदेश में पान, पान-मसाला और गुटखा के निर्माण और बिक्री को रोक लगा दी है।Production, distribution and sale of pan masala banned in the entire state until further orders: Government of Uttar Pradesh pic.twitter.com/QP0LAUKv5v
— ANI UP (@ANINewsUP) March 25, 2020
विज्ञापन
03:59 PM, 25-Mar-2020
जौनपुर में मिले कोरोना वायरस के संक्रमित युवक पर एफआईआर
जौनपुर जिले में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए युवक पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उस पर लापरवाही बरतते हुए जन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। डीएम दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर मंगलवार देर शाम कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
डीएम के मुताबिक युवक से पूछताछ में सामने आया है कि लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उसे 14 दिन तक होम क्वारंटीन की हिदायत दी गई थी, मगर घर आने के बाद उसने लापरवाही की और इधर-उधर घूमता रहा। अपने रिश्तेदार के साथ भी गया। इससे जन स्वास्थ्य को खतरा उत्पन्न हुआ है।
डीएम के मुताबिक युवक से पूछताछ में सामने आया है कि लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उसे 14 दिन तक होम क्वारंटीन की हिदायत दी गई थी, मगर घर आने के बाद उसने लापरवाही की और इधर-उधर घूमता रहा। अपने रिश्तेदार के साथ भी गया। इससे जन स्वास्थ्य को खतरा उत्पन्न हुआ है।
अयोध्या में दुकानदार रोजमर्रा का सामान पैक कर करेंगे होम डिलीवरी
अयोध्या जिला मजिस्ट्रेट ने किराना दुकानदारों को रोजमर्रा की जरूरत के 11 सामान की पैकेजिंग कर होम डिलीवरी करने को कहा गया है। इन 11 सामानों की कीमत 475 रुपये तय की गई है। इससे ज्यादा कीमत वसूल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ये आदेश 2 अप्रैल तक लागू रहेगा।लखनऊ में जरूरी सामानों की दुकानें सुबह 6 से रात 11 बजे तक खुलेंगी: डीएम
लखनऊ डीएम ने आदेश जारी किया है कि जरूरी सामानों की दुकानें सुबह 6 से रात 11 बजे तक खुलेंगी। पेट्रोल पंप 24 घंटे खुले रहेंगे।शिया सेन्ट्रल वक़्फ़ बोर्ड चेयरमैन वसीम रिज़वी की हालत बिगड़ी, कोरोना टेस्ट के लिए सैम्पल लिया गया
शिया सेन्ट्रल वक़्फ़ बोर्ड चेयरमैन वसीम रिज़वी की हालत बिगड़ गई है। वसीम रिज़वी अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वसीम रिज़वी का कोरोना का सैंपल लिया गया है। वसीम रिज़वी की कोरोना रिपोर्ट का इंतजार है। आपको बता दें कि वसीम रिजवी कुछ दिन पहले ही दुबई से लौटे थे
विज्ञापन
विज्ञापन