फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Corona vaccine cold chain point to be monitored by CCTV

यूपीः सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे कोरोना वैक्सीन कोल्ड चेन प्वॉइंट, टीकाकरण की तैयारियां जोरों पर

Fri, 18 Dec 2020 12:54 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो/अमित यादव
अमर उजाला ब्यूरो/अमित यादव Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 18 Dec 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Corona vaccine cold chain point to be monitored by CCTV
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : पेक्सेल्स

कोरोना वैक्सीन के लिए प्रदेश में बनाए गए करीब 1300 कोल्ड चेन प्वॉइंट सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेंगे। प्रदेश की सीमा में वैक्सीन पहुंचते ही पुलिस की निगरानी में आ जाएगी। ईवीएम की तरह की वैक्सीन को पुलिस सुरक्षा में टीकाकरण केंद्र तक पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन


चुनाव में तो कुछ ही बूथ अतिसंवेदनशील होते हैं लेकिन कोरोना टीकाकरण का प्रत्येक केंद्र अतिसंवेदनशील बूथ की तरह सुरक्षा में रहेगा। प्रदेश सरकार ने वैक्सीन के प्रदेश की सीमा से टीकाकरण केंद्र तक पहुंचाने का रोड मैप तैयार कर लिया है। इसके लिए सभी जिलों के डीएम को सीसीटीवी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। कई जिलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य भी शुरू हो गया है। इसके अलावा कोल्ड चेन प्वॉइंट पर मैनपावर और पावर बैकअप भी रखा जाएगा।
विज्ञापन


सेवानिवृत्त डॉक्टर व पैरामेडिकल देंगे सपोर्ट
टीकाकरण की तैयारियों को पुख्ता बनाने के लिए वैक्सीनेटर्स टीका लगाने वालों की संख्या को भी बढ़ाया जा रहा है। सरकारी और निजी दोनों ही सेवाओं से वैक्सीनेटर्स को लिया जा रहा है। कर्मचारियों की कमी न हो इसके लिए सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मियों का बैकअप रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैक्सीनेटर्स के रूप में एमबीबीएस , बीडीएस,  स्टाफ नर्स बीएससी नर्सिंग, एएनएम, जीएनएम, फार्मासिस्ट को प्रशिक्षित कर रहा है। नर्सिंग छात्र-छात्राएं व इंटर्न, मेडिकल छात्र-छात्राएं व इंटर्न को भी टीकाकरण कार्यक्रम से जोड़ा गया है। इसके अलावा अधिकारियों ने स्वयं सेवकों को भी प्रशिक्षित करने की सलाह भी दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed