{"_id":"617f70669333ec440e212ce3","slug":"corona-vaccination-in-villages-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Vaccination: यूपी में आज से गांव-गांव कोरोना टीकाकरण, ग्राम पंचायतों को चिह्नित कर चलाएंगे अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Vaccination: यूपी में आज से गांव-गांव कोरोना टीकाकरण, ग्राम पंचायतों को चिह्नित कर चलाएंगे अभियान
Mon, 01 Nov 2021 10:13 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 01 Nov 2021 10:13 AM IST
सार
यूपी में आज से गांव-गांव में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए तीन श्रेणियों में ग्राम पंचायतों को चिह्नित कर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के विभिन्न ब्लॉकों में बनाए गए क्लस्टर में शामिल गांवों में सोमवार से कोरोना टीकाकरण के शिविर लगेंगे। इन क्लस्टर के गांवों को तीन हिस्से में बांटकर टीकाकरण किया जाएगा और उसी हिसाब से उनकी समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जून में क्लस्टर बनाकर प्रदेश के गांवों का टीकाकरण किया गया था। इसके तहत क्लस्टर में शामिल अलग-अलग ब्लॉक के गांवों में अभियान चला था। अब सोमवार से क्लस्टर मॉडल-2 लागू किया गया है।
विज्ञापन
इसमें गांवों को 95 फीसदी या इससे अधिक प्रथम डोज टीकाकरण, 80 से 95 प्रतिशत प्रथम डोज टीकाकरण और 80 प्रतिशत से कम प्रथम डोज टीकाकरण की श्रेणी में बांटा गया है। इसी आधार पर गांवों में टीकाकरण और उसकी समीक्षा होगी। क्लस्टर में शामिल जिन गांवों में 95 फीसदी पहला टीकाकरण हुआ है, उसे पहली प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद दूसरे और तीसरे चरण के गांवों में अभियान चलेगा।
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र में सुबह आठ से रात 10 बजे तक टीकाकरण
प्रदेश के शहरी इलाकों में सोमवार से सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक टीकाकरण किया जाएगा। यह व्यवस्था जिला अस्पताल, संयुक्त चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज में कम से कम एक-एक बूथ पर रहेगी।