फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Corona vaccination graph is going down

वैक्सीनेशन का ग्राफ बढ़ाने के लिए बेचैन रहे अफसर, कोरोना वैक्सीनेशन बूथों पर दिनभर रहा सन्नाटा, पुलिसकर्मियों को कॉल करते रहे अधिकारी

Fri, 12 Feb 2021 01:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Corona vaccination graph is going down
राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह फ्रंट लाइन वॉरियर्स का कोरोना टीकाकरण शुरू हुआ। मगर करीब दो घंटे तक सभी बूथों पर सन्नाटा पसरा रहा। हर बूथ पर एक या दो पुलिसकर्मी को ही टीका लग सका। दोपहर तक भी टीकाकरण का ग्राफ न बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की बेचैनी बढ़ गई। उन्होंने पुलिसकर्मियों के नंबर पर कॉल करना शुरू किया तो पता चला कोई ड्यूटी पर तैनात था तो कोई नाइट ड्यूटी करके घर पर सो रहा था।
विज्ञापन

हालांकि स्वास्थ्यकर्मी तय समय पर अपने-अपने बूथ पर पहुंच गए। दोपहर दो बजे तक दस फीसदी फ्रंट लाइन वॉरियर्स को भी टीका नहीं लग सका था। 28 केंद्रों में 98 बूथों पर 12,250 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था।
विज्ञापन

अलीगंज सीएचसी : 11 बजे तक महज दो को लगा टीका
अलीगंज सीएचसी पर सुबह सुबह 9 बजे स्वास्थ्य कर्मी अपने-अपने बूथ पर पहुंचे थे। सुबह 11 बजे तक यहां पर महज दो पुलिसकर्मियों को टीका लगाया गया। टीकाकरण केंद्र पर सन्नाटा पसरा था। स्वास्थ्यकर्मियों का कहना था कि पुलिसकर्मी टीका लगवाने के लिए नहीं आए। ऐसे में टीकाकरण का ग्राफ एक प्रतिशत भी दोपहर 12 तक पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम सिक्योरिटी व राजभवन के सुरक्षाकर्मियों में दिखा उत्साह
बीआरडी महानगर में सीएम सिक्योरिटी व राजभवन सुरक्षाकर्मियों में टीकाकरण को लेकर उत्साह दिखा। राजभवन सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी यहां सुबह 9 बजे ही पहुंच गए थे। सुबह 11:30 बजे तक यहां बने दोनों बूथों पर करीब 50 से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका था। कई ऐसे सुरक्षाकर्मी भी पहुंचे जिनके पास टीका लगवाने के लिए मेसेज तक नहीं पहुंचा था। हालांकि उन्हें लौटा दिया गया।

केजीएमयू : दोपहर एक बजे तक 51 लोगों को टीका
केजीएमयू में सबसे अधिक 20 बूथ बनाए गए थे। बावजूद इसके सभी बूथों पर स्वास्थ्यकर्मी खाली बैठे नजर आए। सबसे बड़ी बात यह है कि दोपहर एक बजे तक केजीएमयू में महज 51 पुलिसकर्मियों को टीका लगाया जा सका। मामले की जानकारी अफसरों को हुई तो उनके होश उड़ गए। सीएमओ डॉ. संजय भटनागर समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने दोपहर बाद यहां का दौरा किया। पुलिस विभाग के बड़े अधिकारियों से संपर्क करके पुलिसकर्मियों को बूथ पर भेजने का अनुरोध किया। इसके बाद भी साढ़े तीन बजे तक 100 लोग की टीका लगवाने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed