फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   corona vaccination crosses 19 crore mark in Uttar Pradesh.

यूपी: कोविड टीकाकरण 19 करोड़ के पार, स्वास्थ्य विशेषज्ञ बोले- नए वैरिएंट के खिलाफ टीकाकरण ही हथियार

Thu, 23 Dec 2021 01:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 23 Dec 2021 01:26 PM IST
सार

यूपी कोरोना टीके की 19 करोड़ डोज देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा कि नए वैरिएंट के खिलाफ टीकाकरण ही एक हथियार है।

विज्ञापन
corona vaccination crosses 19 crore mark in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तर प्रदेश में टीकाकरण 19 करोड़ के पार हो गया है। इतनी बड़ी संख्या में टीकाकरण करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट के खिलाफ टीकाकरण ही हथियार है। इसलिए सरकार प्रदेशवासियों को जल्द से जल्द टीका कवच देने में जुटी है।

विज्ञापन


बुधवार को 11.13 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया। इस तरह कुल टीकाकरण 19 करोड़ एक हजार हो गया है। इसमें पहली डोज 12.36 करोड़ और दूसरी डोज 6.63 करोड़ से अधिक हो गई है।
विज्ञापन


क्लस्टर मॉडल से सफलता
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहरों के साथ ही ग्रामीण इलाके में भी टीकाकरण बढ़ाने का निर्देश दिया था। इसके तहत क्लस्टर 2 मॉडल बनाया गया है। इससे टीकाकरण की दूसरी डोज लगाने की रफ्तार बढ़ रही है। जिन ग्रामों, मोहल्लों में प्रथम डोज लगाने का कार्य सफलतापूर्वक किया गया था, अब उन ग्रामों में क्लस्टर मॉडल के तहत दूसरी डोज को लगाने का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed