{"_id":"605243d5f3e9b828d41755c4","slug":"corona-up-government-instructs-district-magistrates-and-cmos-to-follow-guide-line","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण: यूपी सरकार हुई सतर्क, जिलाधिकारियों और सीएमओ को गाइड लाइन का पालन कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण: यूपी सरकार हुई सतर्क, जिलाधिकारियों और सीएमओ को गाइड लाइन का पालन कराने के निर्देश
Wed, 17 Mar 2021 11:30 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों की गहन जांच की जाएगी। मुख्य सचिव ने संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों से प्रदेश में आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशन पर एंटीजन जांच के निर्देश दिए हैं।
जिनमें संक्रमण के लक्षण मिलेंगे, उनकी आरटीपीसीआर जांच होगी। होली में वापस प्रदेश आने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए 24 घंटे एंटीजन के साथ आरटीपीसीआर जांच के भी निर्देश दिए गए हैं।
मुख्य सचिव आरके तिवारी ने जिलों को निर्देश जारी किए हैं कि प्रत्येक रेलवे स्टेशन पर सघन जांच की जाए। लक्षण मिलने पर कांटैक्ट ट्रेसिंग की जाए। रेलवे की मदद से यात्रियों की सूची लेकर सर्विलांस भी कराया जाए।
विज्ञापन
जहां लंबी दूरी व अन्य प्रदेशों से आने वाली ट्रेनें रुकती हों, वहां 24 घंटे जांच हो। दस्तक अभियान में घर-घर भ्रमण कर रहे फ्रंटलाइन वर्कर्स से बाहर से आने वालों की जानकारी एकत्र की जाए। जहां सर्दी, जुखाम, बुखार के केस मिल रहे हैं उनकी रोजाना जानकारी ली जाए।

प्रभावित राज्यों से आने वालों की लाइन लिस्टिंग के लिए पुलिस व राजस्व कर्मियों की मदद भी ली जाएगी। भीड़-भाड़ वाले स्थानों, शिक्षण संस्थानों में जांच के लिए जारी कैलेंडर के अनुसार अभियान चलाया जाए। इसके साथ ही मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को सीएमओ के इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर में कोरोना बचाव, रोकथाम व टीकाकरण की रोजाना समीक्षा करने के लिए कहा गया है।