फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   corona suspected report negetive

बलरामपुर अस्पताल में दम तोड़ने वाले कोरोना संदिग्ध की रिपोर्ट निगेटिव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
corona suspected report negetive
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराए गए कोरोना संदिग्ध की मौत के बाद शनिवार से इमरजेंसी का संचालन रोक दिया गया था। रविवार को उसकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अफसरों ने राहत की सांस ली। इस कारण करीब 12 घंटे तक इमरजेंसी सेवाएं बंद रहीं। 14 घंटे बाद परिवारीजनों को शव सौंप दिया गया। इस दौरान इमरजेंसी में भर्ती के लिए आने वाले मरीजों को वापस कर दिया गया। वह भर्ती के लिए एक से दूसरे अस्पताल का चक्कर लगाते रहे। अफसरों का कहना है कि इमरजेंसी को सैनिटाइज करके देर रात ही इमरजेंसी शुरू करा दी गई थी। इंदिरा नगर निवासी डीपी सक्सेना (54) स्वास्थ्य भवन में ड्राइवर थे। उन्हें शनिवार दोपहर बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया था। देर शाम उनकी मौत हो गई। उन्हें कोरोना संदिग्ध मानते हुए नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया था। वहीं इमरजेंसी संचालन पर रोक लगने के बाद यहां आने वाले मरीजों को गेट से ही सिविल अस्पताल भेजा जाने लगा। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु का कहना है कि इमरजेंसी को सैनिटाइज करने के बाद देर रात ही शुरू कर दिया गया थl
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed