फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Corona positive Two and a half year old Innocent Discharge from KGMU

राहत भरी खबर: कोरोना पॉजिटिव ढाई साल का मासूम हुआ ठीक, केजीएमयू से किया गया डिस्चार्ज

Sun, 12 Apr 2020 09:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 12 Apr 2020 09:59 AM IST
विज्ञापन
Corona positive Two and a half year old Innocent Discharge from KGMU
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
राजधानी की पहली कोरोना पॉजिटिव महिला डॉक्टर के ढाई साल के बेटे को केजीएमयू से शनिवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। अब वह पूरी तरह से ठीक है, लेकिन अभी 14 दिन तक क्वारंटीन रहेगा।
विज्ञापन


कनाडा से आई महिला डॉक्टर को कोरोना की पुष्टि के बाद केजीएमयू में भर्ती कराया गया था। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे घर भेज दिया गया। इसी बीच उसके सास-ससुर भी पॉजिटिव पाए गए, जिन्हें कमांड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूरे परिवार की जांच हुई तो महिला का ढाई साल का बेटा भी कोरोना पॉजिटिव मिला। उसे पांच अप्रैल को केजीएमयू में भर्ती कराया गया। छोटे बच्चे का अकेले रहना संभव नहीं था, इसलिए उसके साथ मां को रखा गया। शुक्रवार को बच्चे की रिपोर्ट निगेटिव आई। 

शनिवार को दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। इससे पहले मां की भी जांच कराई गई, उसकी भी रिपोर्ट निगेटिव आई है। संक्रामक रोग यूनिट के प्रभारी डॉ. डी हिमांशु ने बताया कि बच्चे को 14 दिन तक क्वारंटीन रहने को कहा गया है। 

बच्चे के लिए वार्ड में थे विशेष इंतजाम

डॉ. हिमांशु ने बताया कि बच्चे को वार्ड में किसी तरह का तनाव न हो, इसे ध्यान में रखते हुए कई इंतजाम किए गए थे। वीडियो कॉलिंग की सुविधा के साथ टीवी पर गेम उपलब्ध कराए गए। 

प्रयास किया गया कि बच्चे को यह महसूस न हो कि वह अस्पताल में है। डॉ. हिमांशु ने बताया कि किसी व्यक्ति में एक बार कोरोना का अटैक होने के बाद उसकी बॉडी में संबंधित वायरस के खिलाफ एंटी बॉडीज बन जाती हैं। 

इसके बावजूद महिला डॉक्टर को ग्लव्स, एप्रिन, मास्क उपलब्ध कराए गए थे। उन्हें निर्देश दिया गया था जिस वक्त बच्चे को गोद में लें, इसे पहने रखें। सप्ताह भर में उनकी भी दो बार जांच कराई गई थी। डिस्चार्ज होते वक्त फाइनल जांच की रिपोर्ट भी निगेटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed