फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Corona positive creates ruckus over not getting Biryani in sitapur

कोरोना पॉजिटिव ने बिरयानी नहीं मिलने पर किया हंगामा, बोला-नहीं खाऊंगा दवा

Wed, 08 Apr 2020 09:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 08 Apr 2020 09:15 AM IST
विज्ञापन
Corona positive creates ruckus over not getting Biryani in sitapur
corona virus - फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश के सीतापुर के जिला अस्पताल में आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना पॉजिटिव एक मरीज ने बिरयानी नहीं मिलने पर जमकर हंगामा किया। हालांकि बाद में मौके पर पुलिस ने मरीज को शांत कराया।
विज्ञापन


आपको बता दें कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए सात बांग्लादेशियों में से एक को जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। देर रात मरीज ने इलाज में लगी स्वास्थ्य टीम से बिरयानी की मांग की। 
विज्ञापन


टीम ने बिरयानी नहीं होने की बात कही, इस पर पहले से डायबिटीज के मरीज ने दवा खाने से इनकार कर दिया। वह बिरयानी न मिलने तक दवा न खाने की जिद पर अड़ा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी समझाने के बाद भी न मानने पर जिला अस्पताल से एक डॉक्टर रात में शहर कोतवाल अंबर सिंह को फोन कर जमाती की शिकायत की। इस पर कोतवाल ने पुलिस भेजकर जमाती को शांत कराया। 

इसके बाद स्वास्थ्य टीम जमाती को डायबिटीज की दवा खिला पाई। शहर कोतवाल अंबर सिंह ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मरीज ने बिरयानी न मिलने पर डायबिटीज की दवा खाने से मना कर दिया था। काफी प्रयास के बाद उसे दवा खिलाई गई। मंगलवार सुबह जिला अस्पताल से उसे खैराबाद सीएचसी में भर्ती करा दिया गया है।

वहीं, निजामुद्दीन मरकज से लौटे महमूदाबाद के छह जमातियों के सैंपल को टेस्ट के लिए भेजा गया है। इनके अलावा खैराबाद में पॉजिटिव जमातियों के संपर्क में आने वाले तीन लोगों का सैंपल भेजा है। 

महमूदाबाद के नूरपुर निवासी छह मौलाना दिल्ली की निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात में गए थे, जहां से ये सभी 19 मार्च को लखनऊ पहुंचे। इसके बाद अमीनाबाद मरकज में कई दिन तक रुके। 22 मार्च को ये लोग घर पहुंचे। 



इसकी जानकारी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने 5 अप्रैल को सभी का महमूदाबाद सीएचसी में स्वास्थ्य परीक्षण कराकर मदरसे में क्वारंटीन किया था। इनके परिवार के सदस्यों की जांच कर घर में होम आइसोलेट किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed