{"_id":"6212001da0d3201bfa3762b1","slug":"corona-infection-rate-goes-down-to-1-percent-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : लखनऊ में एक फीसदी से नीचे आई संक्रमण दर, 30 दिन में 30 फीसदी से ज्यादा की आ चुकी है गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : लखनऊ में एक फीसदी से नीचे आई संक्रमण दर, 30 दिन में 30 फीसदी से ज्यादा की आ चुकी है गिरावट
Sun, 20 Feb 2022 02:17 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 20 Feb 2022 02:17 PM IST
सार
लखनऊ में कोरोना संक्रमण की दर 30 दिन में 30 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। विशेषज्ञों के अनुसार स्थिति जल्द सामान्य होगी लेकिन अब भी सावधानी बरतना जरूरी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में कोरोना कमजोर पड़ गया है। इसकी तीसरी लहर अब समाप्त होने को है। पिछले चार दिनों से संक्रमण की दर एक प्रतिशत से भी नीचे आ गई है। वहीं, बीते 30 दिनों की बात की जाए तो इस दर में 30 फीसदी से ज्यादा की कमी आ चुकी है।
विज्ञापन
विशेषज्ञों का कहना है कि संक्रमण दर में एक फीसदी से भी ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि तीसरी लहर अब खत्म होने की ओर है। हालांकि, इसके बावजूद अब भी सावधानी और ज्यादा से ज्यादा जांच करना बहुत जरूरी है। लखनऊ में दिसंबर के बाद कोविड-19 के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं। इसे संक्रमण की तीसरी लहर बताया गया। इस दौरान 19 जनवरी को एक दिन में सबसे ज्यादा 3517 नए केस मिले थे।
विज्ञापन
संक्रमण दर के लिहाज से भी यह दिन शीर्ष पर था। उस दिन दर 33 प्रतिशत के करीब थी। इसके बाद से संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी रहा, लेकिन एक दिन में अधिकतम संख्या 3517 से ज्यादा नहीं पहुंची। वहीं, फरवरी में संक्रमण के मामलों में और कमी आ गई। पिछले चार दिन से संक्रमण की दर एक फीसदी से भी कम रह रही है।
विज्ञापन
12 से 13 हजार के बीच रोजाना जांच
लखनऊ में इस समय रोजाना कोरोना के सौ से दो सौ के बीच नए केस मिल रहे हैं। बीते दिनों के मुकाबले नए केसों की संख्या में कमी आने की वजह से लिए जाने वाले सैंपल की संख्या में भी गिरावट आई है। इस समय रोजाना 12 से 13 हजार के बीच सैंपल लिए जा रहे हैं।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मिलिंद वर्धन का कहना है कि 30 दिन में संक्रमण के मामलों में काफी कमी आई है। इस समय संक्रमण दर भी एक फीसदी से नीचे आ गई है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में हालात और सामान्य होंगे। हालांकि, अब भी कोरोना के लक्षण होने पर तुरंत जांच कराएं। इससे वायरस के प्रसार पर नियंत्रण रखने में कामयाबी मिलेगी।