फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   corona infection rate decreased in lucknow

लखनऊ में घटकर दो फीसदी पर आई संक्रमण दर, 15 दिनों में रिकॉर्ड 2,88,836 टेस्ट

Fri, 21 May 2021 01:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
corona infection rate decreased in lucknow
लखनऊ। राजधानी में संक्रमण की दर में गिरावट जारी है। अप्रैल के मध्य में संक्रमण की जो दर 30 से 31 फीसदी तक पहुंच गई थी, वह इस समय गिरकर करीब दो फीसदी रह गई है। प्रशासन का दावा है कि रिकवरी रेट बढ़ कर 96 फीसदी हो गया है।
विज्ञापन

अप्रैल का महीना संक्रमण के लिहाज से खतरनाक रहा। एक से छह अप्रैल के बीच 100 लोगों की जांच में पांच से सात के बीच मरीज मिल रहे थे। बाद में 18 अप्रैल के आसपास सौ में 30 मरीज तक मिलने लगे थे। 20 अप्रैल के बाद से संक्रमण घटनी शुरू हुई और दो फीसदी पर आ गई है।
विज्ञापन

प्रभारी अधिकारी डॉ. रौशन जैकब ने बताया कि संक्रमण दर घटने के बाद भी टेस्टिंग युद्धस्तर पर जारी है। पिछले 15 दिनों में रिकॉर्ड 2,88,836 टेस्ट किए गए। यह प्रदेश में यह सबसे अधिक है। आरटीपीसीआर टेस्ट पर विशेष जोर है। इसके अलावा एंटीजेन, सीबी नेट, ट्रूनेट जांच भी हो रही है। सक्रिय केस की संख्या जो 58000 तक पहुंच गई थी, वह घट कर वर्तमान में 7400 ही बची है। अधिकारियों के अनुसार लोगों की जागरूकता, मास्क पहनने की आदत, कोरोना कर्फ्यू के कारण संक्रमित लोगों की घर पर ही जांच आदि से यह सफलता मिली है। प्रभारी अधिकारी ने संक्रमितों की जांच करके इलाज कराने के अभियान के लिए जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, फ्रंट लाइन वर्कर्स, आशा, आंगनबाड़ी, सीएचसी के डॉक्टर्स, राजस्व विभाग व कोविड प्रबंधन से जुड़ी अन्य इकाइयों की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब कितनी हुई जांच
तारीख आरटीपीसीआर एंटीजन कुल
15 मई 9138 9888 19483
16 मई 8194 9274 17812
17 मई 9985 12038 22474
18 मई 10613 13269 24313
19 मई 6816 13505 20519
(कुल जांच में सीबी नेट व ट्रूनेट के सैंपल की संख्या भी जुड़ी है।)
पीएम के निर्देशों का पालन होगा : डीएम
जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने संक्रमण की रोकथाम के लिए शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जोर देने की बात कही है। गांवों को संक्रमण शून्य बनाना प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल होने के बाद डीएम ने कहा कि पीएम के निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed