फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   corona infected

Lucknow News: कोरोना ने बढ़ाई चिंता, दो लोग मिले संक्रमित

Mon, 16 Oct 2023 11:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 16 Oct 2023 11:05 AM IST
विज्ञापन
corona infected
रायबरेली। जिले में डेंगू और एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) का प्रकोप थम नहीं रहा है। इस बीच कोरोना संक्रमण ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। आशा बहू समेत दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों संक्रमितों को घरों में क्वारंटीन कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जिले में एक साल बाद कोरोना के केस मिले हैं।
विज्ञापन

जगतपुर क्षेत्र के ग्राम मनोहरगंज निवासी आशा बहू मोहिनी और क्षेत्र के पूरे झाम सिंह मजरे गोकुलपुर रोजइया निवासी भूपेंद्र की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में गत नौ अक्टूबर को कोरोना की एंटीजन जांच की गई थी। जांच में लोग नेगेटिव पाए गए लेकिन लक्षण प्रतीत होने के कारण चिकित्सक ने सैंपल को आरटीपीसीआर जांच के लिए केजीएमयू, लखनऊ भेजा।
विज्ञापन

रविवार को जांच रिपोर्ट आने पर दोनों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जगतपुर सीएससी अधीक्षक डॉ. प्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोनों संक्रमितों को घर में ही क्वारंटीन कराया गया है। उन्हें दवा उपलब्ध करा दी गई है। सीएमओ ने बताया कि दोनों संक्रमितों के घर सोमवार को टीम भेजकर परिवार के सदस्यों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब तक हुई 19.52 लाख लोगों की जांच, 22 हजार मिले संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2021 से अब तक जिले में 19 लाख 52 हजार 438 लोगों की कोरोना की जांच की गई थी। इसमें से 22 हजार 445 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। कोरोना की चपेट में आने से 348 लोगों ने जान गंवाई थी।



सीएचसी अधीक्षकों को किया सतर्क
जगतपुर में कोरोना के दो केस मिलने के बाद सभी सीएचसी अधीक्षकों को सतर्क किया गया है। दोनों संक्रमितों के घर टीम भेजकर परिवार के अन्य लोगों की जांच कराई जाएगी।
-डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed