फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Corona Free Campaign: 'My Village' and 'My Ward' Corona Free Campaign to Run in UP, Best Workers Will Reward

कोरोना फ्री मुहिम: यूपी में चलेगा ‘मेरा गांव’ और ‘मेरा वार्ड' कोरोना मुक्त अभियान, सबसे अच्छा काम करने वालों को मिलेगा पुरस्कार

Fri, 21 May 2021 11:20 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 21 May 2021 11:20 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जिलों में सबसे अच्छा काम करने वाले तीन गांवों और तीन वार्डों को पुरस्कार मिलेगा।

विज्ञापन
Corona Free Campaign: 'My Village' and 'My Ward' Corona Free Campaign to Run in UP, Best Workers Will Reward
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने का महाअभियान शुरू करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी डीएम को गांवों और शहरी वार्डों में ‘मेरा गांव-कोरोना मुक्त गांव’ और ‘मेरा वार्ड-कोरोना मुक्त वार्ड’ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। हर जिले में सबसे अच्छा काम करने वाले तीन-तीन गांवों और तीन-तीन वार्डों को पुरस्कार दिया जाएगा। सरकार की ओर से ऐसे गांवों और वार्डों को विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त धनराशि भी दी जाएगी। सीएम शुक्रवार को टीम-9 के साथ कोरोना की रोकथाम के उपायों की समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गांवों में वृहद टेस्टिंग अभियान के अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। निगरानी समितियों और आरआरटी टीमों की मेहनत रंग ला रही है। ऐसे में इसे मिशन के रूप में लेने की जरूरत है। सभी गांवों में जागरूकता बढ़ाएं और प्रयास करें कि ‘कोरोना मुक्त गांव’ के संदेश को हर ग्रामवासी अपना लक्ष्य बनाए। सीएम ने कहा कि प्रदेश में ‘मेरा गांव-कोरोना मुक्त गांव’ की तर्ज पर पुलिस विभाग ने ‘मेरी लाइन, कोरोना मुक्त लाइन’ का संकल्प लिया है। यह प्रयास अच्छा है। कोरोना पर विजय पाने में प्रदेश के हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। 
विज्ञापन


पीएम के सुझाव पर राज्य सरकार की पहल 
पीएम मोदी ने बृहस्पतिवार को जिलों के डीएम से वर्चुअल संवाद में कहा था कि इस महामारी से निपटने के लिए गांव और शहर के लिए अलग-अलग कार्य योजना बनाएं। एक-एक गांव की तरफ से अभियान चले कि मेरा गांव-कोरोना मुक्त गांव। इसके लिए उन गांवों की सूची भी बनाई जाए, जिनमें एक भी संक्रमित नहीं हैं। वहां कोरोना मुक्त रहने के कारण दूसरे गांवों में बताए जाने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed