फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   carelessness in Balrampur hospital.

बलरामपुर अस्पताल: एक ही बिल्डिंग में भर्ती हो रहे सामान्य रोगी व कोरोना संदिग्ध

Mon, 25 May 2020 04:04 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Mon, 25 May 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
carelessness in Balrampur hospital.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बलरामपुर अस्पताल प्रशासन की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है। एक बिल्डिंग के दूसरे तल पर संदिग्ध रोगी भर्ती किए जा रहे हैं तो वहीं पहले तल पर सामान्य रोगी भर्ती हो रहे हैं। वार्ड में प्रवेश का एक ही गेट है। ऐसे में सामान्य रोगी की सेहत संग अस्पताल खिलवाड़ कर रहा है।

विज्ञापन


अफसरों का कहना है कि हाई रिस्क वाले मरीजों को दूसरे तल पर रखा जा रहा है, जबकि सामान्य रोगी के लिए ग्राउंड फ्लोर पर है। बलरामपुर अस्पताल में 756 से अधिक बेड की क्षमता है जो इस लिहाज से जिले का सबसे बड़ा अस्पताल है। लॉकडाउन शुरू होते ही अस्पताल प्रशासन ने ओपीडी व भर्ती पर रोक लगा दी थी। शासन ने अस्पताल को कोविड अस्पताल से बाहर कर दिया है। इसके बाद यहां सामान्य मरीजों की भर्ती शुरू हुई है।
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती के लिए न्यू प्राइवेट वार्ड खोला गया है। आरोप है कि सभी वार्ड में ताला जड़ दिया गया है। इमरजेंसी में भर्ती होने के बाद मरीजों को न्यू प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कराया जा रहा है। कोविड नियमों का खुला उल्लंघन अस्पताल में हो रहा है। संदिग्ध रोगी को प्राइवेट वार्ड के दूसरे तल पर रखा जा रहा है। जबकि कम रिस्क वाले सामान्य रोगी ग्राउंड फ्लोर पर भर्ती किए जा रहे हैं। ऐसे में कोई भी पॉजिटिव केस निकलने पर सामान्य रोगी भी प्रभावित हो सकते हैं। अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरके गुप्ता का कहना है कि अस्पताल कोविड की श्रेणी में नहीं है। फिर भी कोविड के सभी नियमों का पालन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed