फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   corona curfew ends in Uttar Pradesh.

Corona Curfew in UP: यूपी में रात का कोरोना कर्फ्यू हुआ खत्म, अब दुकानें खुलने की बंदिशें समाप्त

Sat, 19 Feb 2022 02:12 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 19 Feb 2022 02:12 PM IST
सार

यूपी में रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू समाप्त कर दिया गया है। अभी तक रात के 11 बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू जारी था।

विज्ञापन
corona curfew ends in Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में शनिवार से रात के कोरोना कर्फ्यू समाप्त होने की घोषणा कर दी गई है। जिससे दुकानों के खुलने पर लगी बंदिशें भी समाप्त हो गई हैं।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर यह आदेश जारी किया गया है। अभी तक रात के 11 बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू जारी था। जिससे दुकानें और रेस्टोरेंट 11 बजे तक बंद हो जाते थे। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार कम होते जा रहे हैं जिसे देखते हुए प्रशासन ने निर्णय लिया है।

आधी की जाएगी रैपिड रिस्पांस टीमों की संख्या
लखनऊ शहर में संक्रमण कम होने से स्वास्थ्य विभाग ने रैपिड रिस्पांस टीम की तादाद भी आधी करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए जिला प्रशासन को पत्र भेजा गया है। वहां से मुहर लगते ही टीम घटा दी जाएगी।
विज्ञापन


लखनऊ में रोजाना मिलने वाले नए संक्रमितों की संख्या 100 के करीब पहुंच गई है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने रैपिड रिस्पांस टीम की संख्या में 50 प्रतिशत तक की कटौती का फैसला किया है। अफसरों का कहना है कोरोना के मरीज बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग रोजाना 15 से 20 हजार से अधिक लोगों की रोजाना जांच कर रहा था। इसके लिए डीएम के निर्देश पर आरआरटी टीम की संख्या बढ़ाकर 206 कर दी थी। अब संक्रमण का ग्राफ कम होने पर टीमों में कटौती करने के लिए डीएम को पत्र भेजा गया है। वहां से मुहर लगने के बाद टीम की संख्या 100 से नीचे कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेड जोन में अभी 17 टीमें
अफसरों ने बताया कि लगातार मरीज मिलने से अलीगंज, इंदिरानगर, गोमतीनगर, आलमबाग व चिनहट को रेड जोन में रखा गया है। यहां अब भी 17 टीमें काम कर रही हैं। दिसंबर में इनकी संख्या चार से पांच ही थी। आगे यहां से भी टीमें कम की जाएंगी। अफसरों ने बताया कि लगातार मरीज मिलने से अलीगंज, इंदिरानगर, गोमतीनगर, आलमबाग व चिनहट को रेड जोन में रखा गया है। यहां अब भी 17 टीमें काम कर रही हैं। दिसंबर में इनकी संख्या चार से पांच ही थी। आगे यहां से भी टीमें कम की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed