फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Copies requested by the 20th for the book launch.

Lucknow News: पुस्तक विमोचन के लिए 20 तक मांगीं प्रतियां

Tue, 14 Jul 2026 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Copies requested by the 20th for the book launch.
लखनऊ विश्वविद्यालय
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा की ओर से सभी संकायाध्यक्षों, निदेशकों, समन्वयकों और शिक्षकों को पत्र जारी कर उनकी प्रकाशित पुस्तकों की प्रतियां उपलब्ध कराने को कहा है। पत्र के अनुसार, 31 जुलाई को राज्यपाल की अध्यक्षता में होने वाले दीक्षांत समारोह में विवि के शिक्षकों की लिखी पुस्तकों का विमोचन भी प्रस्तावित है। ऐसे में जिन शिक्षकों को अपनी पुस्तकें समारोह में राज्यपाल से विमोचित करानी हैं, उन्हें अपनी पुस्तक की पांच प्रतियां 20 जुलाई तक कुलसचिव कार्यालय में उपलब्ध करानी होंगी। विवि प्रशासन ने सभी विभागों से निर्धारित समय सीमा के भीतर पुस्तकें उपलब्ध कराने को कहा है, ताकि दीक्षांत समारोह की तैयारियां समय से पूरी की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed