{"_id":"7cf1b83b79af4d0cfe0f46bc3e0eef26","slug":"cop-assisted-a-girl-for-father-s-cremation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो इसलिए बूढ़े पिता की लाश छोड़कर भागी बेटी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो इसलिए बूढ़े पिता की लाश छोड़कर भागी बेटी!
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 25 Jun 2015 02:23 PM IST
विज्ञापन
हैलट इमरजेंसी में पिता की मौत के बाद शव छोड़कर भाग रही बेटी को कर्मचारियों ने दौड़ाकर पकड़ा। पुलिस के आने पर आर्थिक तंगी का जो सच सामने आया, उससे सभी का दिल पसीज उठा।
विज्ञापन
पता चला महिला के पास अंत्येष्टि के रुपये नहीं थे, इसीलिए वह जा रही थी। हैलट चौकी प्रभारी, ईएमओ व अन्य ने रुपये जुटाकर महिला को दिए।
पीरोड गांधी नगर निवासी हरिचरन सिंह (90) काफी समय से बीमार थे। यशोदानगर में रहने वाली उनकी बेटी मोना ने उन्हें हैलट में भर्ती कराया था। हालत कुछ सुधरी तो डॉक्टरों ने घर भेज दिया।
विज्ञापन
बुधवार को घर में हरिचरन गिर गए तो मोना उन्हें लेकर हैलट पहुंची। डॉक्टरों के मृत घोषित करने पर शव छोड़कर भागने लगी। कर्मचारियों ने पकड़कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने पूछताछ की। इसके बाद चौकी प्रभारी, ईएमओ डॉ. सुबोध सिंह यादव, पीआरओ पल्लवी शुक्ला, राकेश आदि ने मोना की अपने स्तर से आर्थिक मदद की।