फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cooperative election board started laying in the villages

Lucknow News: गांवों में बिछने लगी सहकारिता चुनाव की बिसात

Mon, 13 Mar 2023 05:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 13 Mar 2023 05:43 PM IST
विज्ञापन
Cooperative election board started laying in the villages
सहकारी बैंक अध्यक्ष की राह आसान करने को धुरंधर भी गांवों में जुटे
विज्ञापन

अधिक से अधिक सभापति बनाने का शुरू हुआ गुणाभाग, सरगर्मी बढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। ग्रामीण अंचल की राजनीति की प्रारंभिक सीढ़ी किसान सहकारी समितियों को माना जाता है। सहकारिता की राजनीति भी यहां से ही शुरू होती है। किसान सहकारी समिति के चुनाव की घोषणा के बाद गांवों में सरगर्मी बढ़ गई है। सहकारी बैंक तक पहुंचने की आस लगाए विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के धुरंधर भी गांवों में सक्रिय हो गए हैं। सबसे अधिक समितियाें में अपने सभापति, उपसभापति व प्रतिनिधि बनवाने वाले सहकारी बैंक के अध्यक्ष की कुर्सी पर आसानी से पहुंच सकेंगे।
जिले में 165 किसान सेवा सहकारी समितियां हैं। इन समितियों से किसान का सीधा जुड़ाव रहता है। राजनीतिक लोगों के अनुसार इस समितियों के चुनाव से गांवों में राजनीति गोटियां बैठाई जाती हैं। कुछ समिति चुनाव में जाते हैं, तो कुछ को सहकारी बैंक, गन्ना समिति में डेलीगेशन का भरोसा दिया जाता है। जिला स्तर की राजनीति में प्रवेश के लिए इस चुनाव की सीढ़ी चढ़ी जाती है।
विज्ञापन

चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने और अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद गांवों में सरगर्मी बढ़ गई है। पहले समिति संचालकों के चुनाव होंगे। इसके बाद सभापति और उप सभापति का चुनाव होता है। ब्लॉकों में सक्रिय विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी अधिक से अधिक सदस्य निर्वाचित कराकर सभापति बनाने के जुगाड़ में जुट गए हैं। हालांकि चुनाव को लेकर गांवों बिसात बिछाने का काम तेज हो गया है। जिले में चुनाव दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि सभी बड़े राजनीतिक दलों का दखल बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed