फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cool water will be available too in bus

कंडक्टर यात्रियों को अब टिकट के साथ देंगे कूल-कूल नीर भी

Thu, 12 May 2016 01:14 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Thu, 12 May 2016 01:14 PM IST
सार

  • परिवहन राज्यमंत्री याशर शाह ने किया योजना का शुभारंभ 
  •  200 किमी से अधिक दूरी की बसों में रखे जाएंगे आइस बॉक्स 
  •  9 रुपये में आधा लीटर और 14 में मिलेगा एक लीटर परिवहन नीर

विज्ञापन
cool water will be available too in bus
बसों में ‌‌मिलेगा ठंडा-ठंडा पानी - फोटो : demo pic

विस्तार

उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में यात्रियों को अब ठंडा पानी पीने के लिए बस अड्डा आने की राह नहीं देखनी होगी। यात्री बस में ही कंडक्टर से कूल-कूल परिवहन नीर खरीद कर प्यास बुझा सकेंगे। 

विज्ञापन


परिवहन राज्यमंत्री याशर शाह ने बुधवार को लखनऊ स्थित कैसरबाग बस अड्डे पर आयोजित समारोह में इस योजना का शुभारंभ किया। 

शाह ने बताया कि पहले चरण में 200 किमी से अधिक दूरी वाली 1500 बसों में 3000 आइस बॉक्स रखवाने की व्यवस्था की गई। इसमें बर्फ के सहारे परिवहन नीर को ठंडा रखा जाएगा।
विज्ञापन


15 दिन में 3000 और बसों में आइस बॉक्स रखे जाएंगे। इसमें आधा एवं एक लीटर पानी के बोतल रखे जाएंगे। यात्री कंडक्टर से 9 रुपये में आधा लीटर और 14 रुपये में एक लीटर बोतल बंद पानी खरीद सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह ने कहा कि परिवहन निगम इस साल 4250 नई बसों को खरीदकर बेड़े में शामिल करेगा। इसमें से 3500 बसों की मंजूरी पहले मिल चुकी है। 

टाइम टेबल के हिसाब से ही होगा बसों का संचालन

cool water will be available too in bus
डेमो

शाह ने कहा कि बसों का समयबद्ध संचालन कराने के लिए जल्द ही टाइम टेबल बुक जारी की जाएगी। टाइम टेबल के हिसाब से ही बसों का संचालन होगा।

जल्द ही रैपिड लाइन सेवा की 203 बसों का संचालन भी शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 1200 मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र जारी करने की तैयारी चल रही है। 

परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक आशीष गोयल ने बताया कि प्रदेश में 2000 अनुबंधित बसों के संचालन की तैयारी है। इसके लिए सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों से अनुबंधित बसों का विवरण मांगा है।

उप्र अनुबंधित बस ऑनर्स एसोसिएशन के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष जसपाल सिंह ने बताया कि प्रबंध निदेशक ने आश्वासन दिया है कि अब अनुबंधित बसों का पेमेंट सीधे मालिक के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed