फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Conveyed the Message of Non-Violence Through a Palanquin Procession

Lucknow News: पालकी यात्रा से दिया अहिंसा का संदेश

Tue, 31 Mar 2026 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Conveyed the Message of Non-Violence Through a Palanquin Procession
पालकी यात्रा से दिया अहिंसा का संदेश
लखनऊ। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2625वां जन्म कल्याणक महोत्सव राजधानी में हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न जैन मंदिरों से प्रभात फेरी और भव्य पालकी यात्राएं निकाली गईं। मंदिरों में भगवान का विधि-विधान से अभिषेक किया गया।
विज्ञापन

गोमतीनगर के विशाल खंड स्थित जैन मंदिर में भोपाल निवासी अरविंद जैन व मनीषा जैन तथा संजय जैन व मनोरमा जैन ने अपने-अपने परिवार के साथ मुख्य शांति धारा विधि-विधान से संपन्न कराई। पंडित पीयूष सुरेंद्र के निर्देशन में पूजन-अर्चन हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान को चांदी के पालने में झुलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रिद्धि जैन और आरणा जैन ने मंगलाचरण व मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान महिला मंडल से अनीता जैन, दीपाली जैन, जूली जैन, मोना जैन तथा प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रदीप जैन, मंत्री आलोक जैन, संदीप जैन, निकांत जैन सहित कई लोग उपस्थित रहे। डालीगंज स्थित जैन मंदिर में पार्श्वनाथ दिगंबर समिति के अध्यक्ष विकास जैन के नेतृत्व में भगवान महावीर का भव्य पंचामृत अभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने पालना झुलाकर श्रद्धा अर्पित की। इस अवसर पर रितेश जैन, वीर कुमार जैन, मनोज जैन व पाटनी परिवार सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूर्व उप प्रबंधक पार्श्व कुमार जैन ‘गर्ग’ ने बताया कि मंगलवार को भी विभिन्न मंदिरों में कार्यक्रम होंगे, जिसमें चारबाग जैन मंदिर से निकलने वाली भव्य रथ यात्रा मुख्य आकर्षण होगी।
विज्ञापन


आशियाना क्षेत्र में श्री दिगंबर जैन सेवा समिति आशियाना की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ जैन मंदिर आशियाना से हुआ और यह विभिन्न चौराहों से होते हुए पुनः मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। ‘जियो और जीने दो’ के संदेश के साथ निकली इस यात्रा में आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण रहीं। एक झांकी में बच्चों ने फलों व सब्जियों से बने परिधान पहनकर शाकाहार का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा के उपरांत जैन मंदिर में भगवान महावीर का अभिषेक एवं शांतिधारा संपन्न हुई। आयोजन समिति के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जैन, शरद कुमार जैन, अखिलेश जैन तथा जैन महिला मंडल की अध्यक्ष अल्पना जैन, सविता जैन, संगीता जैन, रिमझिम जैन, ज्योति जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

पालकी यात्रा से दिया अहिंसा का संदेश

पालकी यात्रा से दिया अहिंसा का संदेश

पालकी यात्रा से दिया अहिंसा का संदेश

पालकी यात्रा से दिया अहिंसा का संदेश

पालकी यात्रा से दिया अहिंसा का संदेश

पालकी यात्रा से दिया अहिंसा का संदेश

पालकी यात्रा से दिया अहिंसा का संदेश

पालकी यात्रा से दिया अहिंसा का संदेश

पालकी यात्रा से दिया अहिंसा का संदेश

पालकी यात्रा से दिया अहिंसा का संदेश

पालकी यात्रा से दिया अहिंसा का संदेश

पालकी यात्रा से दिया अहिंसा का संदेश

पालकी यात्रा से दिया अहिंसा का संदेश

पालकी यात्रा से दिया अहिंसा का संदेश

पालकी यात्रा से दिया अहिंसा का संदेश

पालकी यात्रा से दिया अहिंसा का संदेश

पालकी यात्रा से दिया अहिंसा का संदेश

पालकी यात्रा से दिया अहिंसा का संदेश

पालकी यात्रा से दिया अहिंसा का संदेश

पालकी यात्रा से दिया अहिंसा का संदेश

पालकी यात्रा से दिया अहिंसा का संदेश

पालकी यात्रा से दिया अहिंसा का संदेश

पालकी यात्रा से दिया अहिंसा का संदेश

पालकी यात्रा से दिया अहिंसा का संदेश

पालकी यात्रा से दिया अहिंसा का संदेश

पालकी यात्रा से दिया अहिंसा का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed