{"_id":"61114a058ebc3e7d28306da6","slug":"conversion-case-up-ats-arrested-one-more-accused-associated-with-syndicate-from-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण प्रकरण : यूपी एटीएस ने सिंडिकेट से जुड़े एक और अभियुक्त को महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
धर्मांतरण प्रकरण : यूपी एटीएस ने सिंडिकेट से जुड़े एक और अभियुक्त को महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार
Tue, 10 Aug 2021 10:53 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:53 AM IST
सार
प्रशांत कुमार ने बताया कि पूर्व में गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से तथा फराज के पास से कई आपत्तिजनक चीजें बरामद की गई हैं। मोबाइल से रिकवर किए गए डाटा में देश विरोधी, अन्य धर्म विरोधी क्लिप व सौहार्द बिगाड़ने से संबंधित बातचीत शामिल है।
विज्ञापन
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी एटीएस ने जबरन धर्मांतरण मामले में एक और अभियुक्त को महाराष्ट्र के अवतमाल से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम फराज शाह है। फराज पुत्र बाबू लाल मूल रूप से माहाराष्ट्र के ही यवतमाल का रहने वाला बताया जा रहा है। उस पर आरोप है कि वह पूर्व में गिरफ्तार उमर गौतम व अन्य साथियों के साथ मिलकर अवैध धर्मांतरण के कारोबार को बड़े पैमाने पर संचालित कर रहा था।
विज्ञापन
अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि सोमवार को गिरफ्तार किए गए फराज के संपर्क पूर्व में गिरफ्तार एडम, कौसर व अर्सलान से रहे हैं। यह सभी बड़ी संख्या में धर्मांतरण कराने के षडयंत्र में शामिल थे। प्रशांत कुमार ने बताया कि पूर्व में गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से तथा फराज के पास से कई आपत्तिजनक चीजें बरामद की गई हैं। मोबाइल से रिकवर किए गए डाटा में देश विरोधी, अन्य धर्म विरोधी क्लिप व सौहार्द बिगाड़ने से संबंधित बातचीत शामिल है। इन सभी की आवाज का मिलान कराया जा रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि यूपी एटीएस ने जून माह में दो लोगों को गिरफ्तार कर दावा किया था कि यह लोग बड़े पैमाने पर धर्मांतरण कराने में शामिल हैं। इसमें उमर गौतम द्वारा मुख्य किरदार अदा किया जा रहा था जो दिल्ली के जामिया क्षेत्र में इस्लामिक दावा सेंटर नाम की संस्था चलाता था। इस मामले में फराज समेत अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें दो मूक बधिर भी शामिल हैं।
विज्ञापन