{"_id":"60dbf5cef91d5d136003f123","slug":"conversion-case-income-tax-department-may-start-probe-into-accounts-linked-to-omar-gautam","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण मामला : उमर गौतम से जुड़े खातों की जांच शुरू कर सकता है आयकर विभाग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मांतरण मामला : उमर गौतम से जुड़े खातों की जांच शुरू कर सकता है आयकर विभाग
Wed, 30 Jun 2021 10:10 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 30 Jun 2021 10:10 AM IST
सार
एटीएस के अधिकारियों का कहना है कि दोनों संस्थाओं ने कभी आयकर रिटर्न दाखिल नहीं किया। जबकि इन खातों में खाड़ी देशों से बड़ी रकम आई। इसलिए एटीएस आरोपियों पर फेमा लगाने के लिए कानूनी राय ले रही है।
विज्ञापन
उमर गौतम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी उमर गौतम से जुड़े खातों की जांच आयकर विभाग भी शुरू कर सकता है। इसके लिए एटीएस ने खातों का ब्योरा आयकर विभाग से साझा की है। इसमें बताया है कि उमर की संस्था इस्लामिक दावाह सेंटर व फातिमा चैरिटेबल ट्रस्ट के खातों में अवैध लेनदेन हुआ है। उधर, प्रवर्तन निदेशालय पहले से इन खातों की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
एटीएस के अधिकारियों का कहना है कि दोनों संस्थाओं ने कभी आयकर रिटर्न दाखिल नहीं किया। जबकि इन खातों में खाड़ी देशों से बड़ी रकम आई। इसलिए एटीएस आरोपियों पर फेमा लगाने के लिए कानूनी राय ले रही है।
विज्ञापन
उधर, उमर गौतम और जहांगीर आलम की सात दिनों की रिमांड बुधवार सवेरे 11 बजे पूरी हो जाएगी। एटीएस के मुताबिक इन दोनों से अभी बहुत कुछ उगलवाना बाकी है। ऐसे में इनकी रिमांड और आठ दिन बढ़ाने के लिए कोर्ट को अर्जी दी जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, धर्मांतरण मामले में कुछ और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। उमर व जहांगीर ने जो जानकारी दी है, उसकी छानबीन की जा रही है। साथ ही दोनों के करीबियों पर भी नजर रखी जा रही है। आईजी एटीएस जीके गोस्वामी का कहना है कि बिना साक्ष्य के किसी को भी जेल नहीं भेजा जाएगा। वहीं, सूत्रों का कहना है कि एटीएस इस मामले में मूक-बधिरों की भाषा समझने वाले दो लोगों की मदद ले रही है। इनकी सहायता से ही मन्नू यादव उर्फ मन्नाव व राहुल भोला की गिरफ्तारी हुई है।