फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Conversion case: accused arrested from Maharashtra on ATS remand for seven days, remand period will start from 12 noon on 22nd July

धर्मांतरण मामला : महाराष्ट्र से गिरफ्तार अभियुक्त सात दिनों की एटीएस रिमांड पर, 22 जुलाई को दिन में 12 बजे से शुरू होगी रिमांड की अवधि

Tue, 20 Jul 2021 11:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 20 Jul 2021 11:03 PM IST
सार

तीनों अभियुक्तों को 16 जुलाई को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया गया था। तीनों को लखनऊ लाकर न्यायालय में दाखिल कर रिमांड मांगी गई थी, जिसे न्यायालय ने स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन
Conversion case: accused arrested from Maharashtra on ATS remand for seven days, remand period will start from 12 noon on 22nd July
UP ATS

विस्तार

धर्मांतरण मामले में यूपी एटीएस द्वारा महाराष्ट्र से गिरफ्तार तीन अभियुक्तों को एटीएस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। एटीएस की विशेष अदालत ने तीनों अभियुक्तों प्रकाश कांवरे, कौसर आलम और भूप्रिय बंदो उर्फ अरसलान को सात दिनों की रिमांड पर एटीएस को सौंपने का फैसला किया है।

विज्ञापन

    
आईजी एटीएस जीके गोस्वामी ने बताया कि तीनों अभियुक्तों को 16 जुलाई को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया गया था। तीनों को लखनऊ लाकर न्यायालय में दाखिल कर रिमांड मांगी गई थी, जिसे न्यायालय ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि रिमांड 22 जुलाई को दिन में 12 बजे से शुरू होगी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह तीनों ही पूर्व में गिरफ्तार धर्मांतरण मामले के सरगना उमर गौतम से सीधे जुड़े हुए हैं। इनके द्वारा विदेशों से फंडिंग भी कराई जाती रही है। प्रकाश कांवरे महाराष्ट्र में उमर गौतम का मुख्य काम देखता था और धर्मांतरण के लिए लोगों को बरगलाता था। इसमें कौसर अली और अरसलान का भी अहम रोल रहता था। अब इन तीनों को रिमांड पर लेकर एटीएस पता लगाएगी कि आखिर धर्मांतरण की चेन और कितनी लंबी है, फंडिंग के तार कहां-कहां से जुड़े हैं और इसके पीछे और कौन-कौन लोग हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed