{"_id":"69d1743ecfb0f9af370a633a","slug":"controversy-marred-the-final-match-of-the-a-division-cricket-league-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1676795-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: विवाद की भेंट चढ़ा ए डिवीजन क्रिकेट लीग का फाइनल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: विवाद की भेंट चढ़ा ए डिवीजन क्रिकेट लीग का फाइनल मैच
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आरईपीएल क्रूसेडर्स और अखिल इंफ्रा के बीच ए डिवीजन क्रिकेट लीग का फाइनल विवाद की भेंट चढ़ गया। इस कारण अंतिम दिन मुकाबला खेला नहीं जा सका और आयोजकों ने आरईपीएल क्रूसेडर्स और अखिल इंफ्रा को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया।
स्पोर्ट्स गैलेक्सी ग्राउंड में खेले गए फाइनल के आखिरी दिन ग्राउंड स्टाफ की लापरवाही के चलते पिच नियमानुसार नहीं बनी। इसे देखकर आरईपीएल क्रूसेडर्स ने मुकाबला खेलने से इंकार कर दिया। मुकाबले के अंपायरों ने क्रूसेडर्स टीम मैनेजमेंट से बात करके मुकाबला खेलने की अपील की, लेकिन टीम प्रबंधन अपने फैसले से टस से मस नहीं हुआ। विवाद सुलझते न देखकर आयोजन समिति ने आरईपीएल क्रूसेडर्स और अखिल इंफ्रा को विजेता घोषित कर दिया।
मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरईपीएल क्रूसेडर्स ने 76.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 184 रन बनाए। जवाब में खेल खत्म होने तक अखिल इंफ्रा ने बिना विकेट खोकर एक रन बनाए। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर आरईपीएल के शुभम चौबे को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, आरईपीएल के सजल वर्मा को गेंदबाज और ध्रुव अकादमी के स्टार खिलाड़ी अंश यादव काे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया।