{"_id":"729fd8a753fc4d845e68a9fbf3ddd4e3","slug":"controversy-in-statue-establishment","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित जमीन पर मूर्ति स्थापना पर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित जमीन पर मूर्ति स्थापना पर बवाल
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 29 Jul 2013 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटौंजा के गांव अटेसुवा के मजरा हनुमंतपुर में विवादित जमीन पर मूर्ति स्थापना को लेकर रविवार दोपहर एक ही समुदाय के दो पक्ष आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन
गुस्साई भीड़ ने कई झोपड़ियां तहसनहस कर दी और उनमें रखा सामान तालाब में फेंक दिया। सूचना पर पहुंची जमीन की पैमाइश कराने का आश्वासन देकर किसी तरह हालात संभाले।
विज्ञापन
हनुमंतपुर में एक जमीन को लेकर दो पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा है।
एक पक्ष जमीन पर धार्मिक आयोजन कराता था। करीब डेढ़ वर्ष पहले एक प्रॉपर्टी डीलर ने जमीन के कुछ हिस्से का बैनामा कराया और कई लोगों को बेच दिया।
इसके बाद निर्माण शुरू होने पर ग्रामीणों ने विरोध करते हुए तहसील प्रशासन से शिकायत की। सुनवाई न होने पर उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई।
इसके बाद काम रोक दिया गया। उक्त जमीन पर रविवार को मूर्ति स्थापना कराई जा रही थी।
सूचना पर दूसरे पक्ष के लोग पहुंचकर विरोध करने लगे। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। तीन घंटे तक हंगामा होता रहा।
सूचना पर नायब तहसीलदार को लेकर पहुंची पुलिस ने बुजुर्गों के सहयोग से स्थिति संभाली। इसके बाद विवादित जमीन की पैमाइश कराने का आश्वासन दिया है।
एसओ इटौंजा विनोद कुमार यादव ने बताया कि विवादित जमीन पर बिना अनुमति काम कराया जा रहा था।
दोनों पक्ष पैमाइश कराने पर राजी हो गए हैं। जल्द ही मामले का निस्तारण करा दिया जाएगा।