फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Controversial notice in front of BJP office in Bahraich.

बहराइच: भाजपा संगठन का छलका दर्द, चस्पा की नोटिस, बाद में हटाई

Sat, 22 May 2021 05:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Sat, 22 May 2021 05:31 PM IST
सार

बहराइच के भाजपा कार्यालय पर एक नोटिस चस्पा किए जाने के बाद हड़कंप मच गया। नोटिस में कहा गया था कि वर्तमान समय में प्रशासन और पुलिस से संगठन कोई भी काम कराने में सक्षम नहीं है।

विज्ञापन
Controversial notice in front of BJP office in Bahraich.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भाजपा कार्यालय में एक नोटिस चस्पा किए जाने से हड़कंप मच गया। जिलाध्यक्ष के हवाले से चस्पा नोटिस में किसी भी कार्यकर्ता को प्रशासन व पुलिस से काम कराने में संगठन के सक्षम न होने की बात कही गई। हालांकि बाद में चस्पा नोटिस को कार्यालय से हटा दिया गया।

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी का जिला कार्यालय माधवरेती में स्थित है। कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर शुक्रवार दोपहर एक सूचना चस्पा पाई गई। यह सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी होने लगी। जिसके बाद भाजपा पदाधिकारियों के मोबाइल फोन उठने बंद हो गए। नोटिस में जिलाध्यक्ष के हवाले से लिखा गया कि वर्तमान समय में प्रशासन और पुलिस से संगठन कोई भी काम कराने में सक्षम नहीं है।
विज्ञापन


ऐसे में कार्यकर्ता अपने क्षेत्र के सांसद, मंत्री और विधायक से संपर्क कर सकते हैं। चस्पा नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। दोपहर बाद चस्पा नोटिस को कार्यालय से हटा दिया गया। जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र मिश्रा ने बताया कि नोटिस चस्पा तो थी। मगर किसने की है। इसकी कोई जानकारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed