{"_id":"6a083978ce2bbcb4fb050766","slug":"control-rooms-for-flood-monitoring-will-be-set-up-in-all-18-divisions-of-up-starting-in-june-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: बाढ़ की निगरानी के लिए जून से सभी 18 मंडलों में शुरू होंगे नियंत्रण कक्ष, 300 परियोजनाओं का काम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बाढ़ की निगरानी के लिए जून से सभी 18 मंडलों में शुरू होंगे नियंत्रण कक्ष, 300 परियोजनाओं का काम जारी
Sat, 16 May 2026 03:02 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 16 May 2026 03:02 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश में बाढ़ की निगरानी के लिए जून से सभी 18 मंडलों में नियंत्रण कक्ष शुरू होंगे। 16 हजार किमी से अधिक लंबाई में नालों की सफाई और 300 बाढ़ परियोजनाओं का कार्य जारी है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
बाढ़ की निगरानी (सांकेतिक)
विस्तार
उत्तर प्रदेश में जलशक्ति विभाग मानसून के दौरान जनहानि शून्य करने और कृषि भूमि का नुकसान कम करने की कवायद में जुट गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना, नालों की सफाई, तटबंधों की सुरक्षा, बाढ़ सुरक्षा समितियों के गठन समेत तमाम उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सभी 18 मंडलों में 31 मई तक एकीकृत बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित करने की तैयारी है, जिन्हें एक जून से शुरू कर दिया जाएगा। ये कक्ष 15 अक्टूबर तक 24 घंटे सक्रिय रहेंगे। जलस्तर की रियल टाइम निगरानी और आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई इनके जरिए सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के मुताबिक, इस वर्ष रिकॉर्ड गति से कार्य करते हुए अबतक लगभग 4 हजार किलोमीटर लंबाई के तटबंधों को सुरक्षित किया गया है। वहीं नदियों-नालों के किनारे बसे गांवों और कृषि भूमि को कटान से बचाने के लिए 300 परियोजनाओं पर काम चल रहा है, जिसे 15 जून तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में ड्रेनेज सिस्टम पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मार्च 2026 तक 16 हजार किलोमीटर से अधिक लंबाई में नालों की सिल्ट सफाई का काम पूरा हो चुका है।