{"_id":"c746ec6fafa23525a07c05e89872a210","slug":"control-room-for-loksabha-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में हर समस्या से निबटेगा यह कंट्रोल रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में हर समस्या से निबटेगा यह कंट्रोल रूम
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 26 Mar 2014 08:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव में किसी भी अनहोनी और शिकायत से निबटने के लिए विशेष नियंत्रण कक्ष तैयार किया गया है।
विज्ञापन
राज्य सरकार ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गृह विभाग में नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर दी।
विशेष सचिव गृह अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि लोकसभा चुनाव- 2014 के दौरान गृह विभाग से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए गृह निर्वाचन नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।
इसका टेलीफोन नंबर- 0522-2235935, 2235156 व 2238428 और फैक्स नंबर 0522-2238060, 2239690 व 2237357 है।
पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था समेत सभी परिक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उपमहानिरीक्षक, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, एसएसपी/एसपी को इन टेलीफोन व फैक्स नंबरों पर लोकसभा सामान्य निर्वाचन के बारे में गृह विभाग से संबंधित सूचनाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
यहां हर सूचना का ब्यौरा रखा जाएगा।