फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   contractor beats tutor because his son could not get good marks

बेटे के नंबर कम आने पर बौखलाए ठेकेदार ने ट्यूटर को बंधक बनाकर पीटा, कनपटी पर लगा दी रिवॉल्वर

Wed, 31 Oct 2018 12:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 31 Oct 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
contractor beats tutor because his son could not get good marks
जख्मी ट्यूटर - फोटो : amar ujala

लखनऊ के चिनहट इलाके में हाईस्कूल के प्री-बोर्ड में बेटे के नंबर कम आने से बौखलाए ठेकेदार राकेश उपाध्याय ने उसके ट्यूटर प्रशांत शर्मा को बंधक बनाकर पीटा। कनपटी से रिवॉल्वर सटाकर सोेने की चेन व अंगूठी उतरवाई।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि प्रशांत शर्मा ने छोटा भरवारा निवासी ठेकेदार राकेश उपाध्याय पर बंधक बनाकर पीटने, रिवॉल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी, मोबाइल फोन, पर्स, एटीएम कार्ड छीनने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, प्रशांत सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा है। ट्यूशन पढ़ाकर घर का खर्च चलाता है। जयपुरिया कॉलेज में हाईस्कूल के छात्र देव उपाध्याय को इसी साल मई से ट्यूशन पढ़ा रहा है। प्रशांत के मुताबिक, वह सोमवार रात नौ बजे देव को ट्यूशन पढ़ाने उसके घर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश ने उसे बंधक बना लिया और नंबर कम आने पर नाराजगी जताते हुए प्रशांत की डंडे से बेतहाशा पिटाई करके दोनों कंधे और घुटने सुजा डाले। इसके बाद कनपटी से रिवॉल्वर सटाकर जान से मारने की धमकी देते हुए लिखाया कि प्रशांत अच्छी तरह से ट्यूशन नहीं पढ़ा रहा था।

राकेश ने चेन, अंगूठी के साथ पर्स, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन आदि छीन लिए। धमकी दी कि अब तक की फीस के 32 हजार रुपये 24 घंटे में न लौटाने पर जान से मार देगा। बुरी तरह पिटाई के बाद प्रशांत किसी तरह घर पहुंचा। छोटे भाई को लेकर विभूति खंड थाने पहुंचा।

पिता को कॉल करके धमकाया

contractor beats tutor because his son could not get good marks
जख्मी ट्यूटर - फोटो : amar ujala
वहां से चिनहट कोतवाली का रास्ता दिखा दिया गया। प्रशांत ने बताया कि चिनहट पुलिस ने तहरीर लेकर उसे अस्पताल भेजा। डॉक्टरी मुआयने के बाद प्राथमिकी दर्ज की। आरोपी ठेकेदार पर कार्रवाई न होने पर प्रशांत ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के शिविर कार्यालय में गुहार लगाई। 

प्रशांत का कहना है कि राकेश उपाध्याय ने उसके मोबाइल से मंगलवार सुबह पिता के नंबर पर कॉल की। पुलिस से शिकायत पर धमकाते हुए फीस लौटाकर सामान ले जाने को कहा। प्रशांत ने बताया कि गोरखपुर के रहने वाले राकेश उपाध्याय ने माफियाओं से संबंध बताकर पूरे परिवार को खत्म कराने की धमकी दी है। 

प्रशांत ने बताया कि राकेश उपाध्याय उसे बेतहाशा पीटने के साथ कह रहा था कि आगे की पढ़ाई के लिए बेटे को विदेश भेजने का ख्वाब देखा था लेकिन नंबर कम आने से उसके अरमानों पर पानी फिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed