{"_id":"68619f415c24fb3a950c445c","slug":"contract-worker-dies-due-to-electric-shock-in-malihabad-lucknow-news-c-13-knp1050-1270503-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मलिहाबाद में संविदा कर्मचारी की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मलिहाबाद में संविदा कर्मचारी की करंट से मौत
विज्ञापन
लखनऊ। मलिहाबाद में रविवार सुबह आठ बजे निजी ट्रांसफार्मर का फ्यूज बांधने के दौरान करंट लगने से संविदा कर्मचारी की मौत हो गई। प्रथम दृष्टया जांच में हादसे के पीछे संविदा कर्मचारी की ही गलती मानी जा रही है।
कसमंडी खुर्द के मल्हौली हार निवासी राजेश कुमार (28) अमानीगंज पॉवर हाउस के संविदा कर्मी थे। वह कृषि फीडर से शटडाउन लेकर रविवार सुबह सदरपुर निवासी किसान के निजी नलकूप के ट्रांसफार्मर का फ्यूज बांधने काकोरी पहुंचे थे। इस फीडर को एक अन्य फीडर की लाइन क्राॅस कर रही थी, जिसका राजेश ने शट डाउन नहीं लिया था। ट्रांसफार्मर में फ्यूज बांधने के लिए तार छूते ही जोर का धमाका हुआ। राजेश झुलस कर खंभे से नीचे जा गिरे, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी रीतू रावत एवं दो छोटे बच्चे हैं।
जांच करने पहुंचे मुख्य अभियंता
संविदा कर्मी की मौत खबर पर पॉवर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष आशीष गोयल ने अमौसी जोन के मुख्य अभियंता रजत जुनेजा से जांच रिपोर्ट तलब की। रजत जुनेजा और अधीक्षण अभियंता भविष्य कुमार सक्सेना सहित अन्य जिम्मेदारों को लेकर घटना स्थल पहुंचे और जांच की। मुख्य अभियंता ने के अनुसार राजेश ने 11 हजार वोल्ट की क्राॅस लाइन का शटडाउन लिया होता तो हादसा नहीं होता।
विज्ञापन
मुआवजा व संविदा पर नौकरी का आश्वासन
मुख्य अभियंता ने राजेश के परिजनों का नियमानुसार 7.5 लाख रुपये का मुआवजा और परिवार के किसी एक सदस्य को संविदा पर नौकरी दिए जाने का आश्वासन दिया है। साथ ही अंतिम संस्कार के लिए आपसी सहयोग से परिवार की अलग से आर्थिक मदद दी गई है।