फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Contract employee shot, injured

Lucknow News: संविदा कर्मचारी को मारी गोली, जख्मी

Thu, 02 Nov 2023 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 02 Nov 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Contract employee shot, injured
रायबरेली के ऊंचाहार सीएचसी में बुधवार को गोली लगने से घायल संविदा कर्मी व मौजूद अन्य लोग। -संवा
अधिकारियों से मिलने जाते वक्त कबीर चौराहे के पास वारदात, पीठ में लगी गोली
विज्ञापन

चीख पुकार पर आसपास के लोग पहुंचे तो बाइक से फरार हो गए दो हमलावर
बिजली उपकेंद्र रोहनिया में तैनात है संविदा कर्मी

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊंचाहार (रायबरेली)। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कबीर चौराहे के पास बुधवार को बाइक सवार दो युवकों ने बिजली उपकेंद्र में तैनात एक संविदा कर्मचारी को गोली मार दी। गोली उसके पीठ पर लगी, जिससे वह घायल हो गया। मौके पर पहुंचे साथियों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। रंजिश में घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है।
ऊंचाहार नगर के ओवरब्रिज के पास पूरे मनी मजरे खोजनपुर गांव निवासी राहुल कुमार (25) पुत्र भोलानाथ रोहनिया बिजली उपकेंद्र में संविदा कर्मी है। बुधवार की शाम वह उपकेंद्र से सवैया तिराहा उपकेंद्र में अधिकारियों से मिलने जा रहा था, तभी चौराहे के पास पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उस पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली उसके दाहिनी ओर पीठ पर लगी।
विज्ञापन

वह घबराकर बाइक से उतरा और शोर मचाया। घटना के बाद हमलावर सवैया तिराहा की ओर भाग निकले। उसके साथियों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कुछ दिन पहले युवक की कुछ लोगों से हुई मारपीट की रंजिश में गोली मारने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बीच सड़क पर हुए फायर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि झाड़ियों में फंसने से कर्मचारी को चोट आई है। फायरिंग जैसी कोई बात नहीं है। उधर, सीओ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पड़ताल कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed