फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Continuation of infection in tablighi people across the country

जमातियों में नहीं थम रहा संक्रमण का सिलसिला,  तलाश में जारी है छापेमारी

Mon, 06 Apr 2020 06:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 06 Apr 2020 06:15 AM IST
विज्ञापन
Continuation of infection in tablighi people across the country
जमाती... - फोटो : PTI

उत्तर प्रदेश में कोरोना से संक्रमित जमातियों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा। अभी भी कई जगह मस्जिदों में जमातियों के छिपे होने की सूचना पर पुलिस इनकी तलाश में छापे मार रही है। प्रदेश में अब तक तब्लीगी जमात से जुड़े 1499 लोगों की पहचान की जा चुकी है। इसमें से 1205 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। इनमें 315 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। वहीं, विदेश से आए तब्लीगी जमात के लोगों के खिलाफ लगातार एफआईआर दर्ज होने और पासपोर्ट जब्त होने से लॉकडाउन समाप्त होने के बाद भी उन्हें वापस जाने में परेशानी आएगी। उन्हें भारत की न्यायिक प्रक्रिया से होकर गुजरना होगा। तब तक इनके पासपोर्ट जब्त रहेंगे। प्रदेश में अब तक 20 जिलों में 295 विदेशी नागरिकों के खिलाफ कुल 42 एफआईआर दर्ज की गई है और 249 लोगों के पासपोर्ट जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन


राजधानीमें सात तो रायबरेली में दो नए जमाती मिले पॉजिटिव
केजीएमयू की रविवार सुबह आई रिपोर्ट में राजधानी में सात नए जमाती पॉजिटिव मिले हैं। अधिकारियों के अनुसार नए सामने आए सभी संक्रमित व्यक्ति बाहर के हैं और यहां मस्जिदों में छिपे हुए थे। पुलिस की छापेमारी में पकड़े गए थे। इनमें 12 जमात से जुड़े लोगों की रिपोर्ट दो दिन पहले पॉजिटिव आई थी। वहीं, दिल्ली जलसे से रायबरेली आए दो जमातियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। दोनों ही सहारनपुर के रहने वाले हैं। उधर, बहराइच में स्वास्थ्य विभाग ने इंडोनेशिया के जमाती मौलाना समेत 11 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

-
कानपुर : एक और जमाती संक्रमित
क्वारंटीन सेंटर में रखा गया एक और जमाती कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह मेरठ का है। इसके साथ ही कानपुर में अब तक सात जमाती पॉजिटिव मिल चुके हैं। औरैया में क्वारंटीन किए गए 13 जमातियों में से रविवार को दो जमातियों की रिपोर्ट निगेटिव आई। शनिवार को इनमें से चार जमातियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्नौज : क्वारंटीन जमातियों ने सुबह चार बजे खाना मांग किया हंगामा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिर्वा में क्वारंटीन वार्ड में रखे गए 11 जमातियों ने रविवार सुबह 4 बजे खाना मांग कर हंगामा शुरू कर दिया। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच उन लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।

गाजियाबाद : 97 जमाती क्वारंटीन
जिले भर में कुल 197 जमातियों को क्वारंटीन में रखा गया है। रविवार को 30 नए सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं रविवार को 13 जमातियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। गाजियाबाद जिले में अब तक 13 जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

मथुरा : ओल में मस्जिद के चारों ओर एक किमी का दायरा सील  
फरह क्षेत्र के ओल गांव की मस्जिद में दिल्ली के धार्मिक जलसे से लौटे 30 जमातियों के पकड़े जाने के बाद से मथुरा प्रशासन अलर्ट है। ओल गांव में जमात के कुछ लोगों के छिपे होेने की सूचना पर रविवार को 15 लोगों की जांच की गई। सभी भरतपुर में हुई जमात से लौटे थे। जांच में सभी स्वस्थ मिले, लेकिन सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। मस्जिद के चारों ओर एक किलोमीटर के दायरे को सील कर दिया। गांव में आवाजाही रोक दी गई। वहीं, मैनपुरी में रविवार को तब्लीगी जमात से जुड़े नौ लोगों के सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भेजे गए। जिले में मरकज से लौटे लोगों की तलाश लगातार जारी है।

मुजफ्फरनगर :  37 स्थानों पर 410 जमाती क्वारंटीन
मेरठ। मुजफ्फरनगर में मस्जिदों-मदरसों समेत 37 स्थानों पर 410 जमाती क्वारंटीन किए गए हैं। 35 जमाती के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं शामली जिले में जिस मस्जिद में दो दिन पहले असम का जमाती कोरोना संक्रमित मिला था, उस मस्जिद के आसपास के एक किलोमीटर के एरिया में स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा डोर-टू-डोर सर्वे शुरू किया गया है। बागपत जिले में भी प्रशासन ने 26 जमातों के 249 जमातियों को तीन सेंटरों पर क्वारंटीन किया है।
   
अमरोहा : दूसरे राज्यों से पहुंचे जमात के 113 लोग चिह्नित

मुरादाबाद। मुरादाबाद में 20 जमातियों में से 18 की रिपोर्ट निगेटिव आने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है। 2 की दोबारा जांच कराई जा रही है। अमरोहा में दूसरे राज्यों से पहुंचे जमात के 113 लोग चिह्नित किए गए हैं. इनमें से 30 लोगों को क्वारंटीन में रखा गया। रामपुर में लगभग 25 जमातियों को पहले ही क्वारंटीन किया जा चुका है। संभल में तब्लीगी जमात में शामिल होने वाले 17 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने चिह्नित किया हुआ है। जिसमें दो लोगों की कोरोना वायरस की निगेटिव रिपोर्ट आ चुकी है।

सरकार ने जमातियों के खिलाफ साजिश रची : जमीरउल्लाह
अलीगढ़। पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह खान ने कहा कि निजामुद्दीन मरकज और जमातियों को लेकर कुछ दिनों से दुष्प्रचार, असांविधानिक और अमर्यादित भाषा का प्रयोग हो रहा है। आतंकवाद जैसे से शब्दों से उनकी छवि धूमिल करने एवं देश में नफरत फैलाकर मुसलमानों को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह ऐसे लोगों की कड़ी निंदा करते हैं और सभी से अनुरोध करते हैं कि वह भी निंदा करें।

अन्य राजों में भी तलाश

पंजाब : 309 जमाती राज्य में लौटे, बाकी की 68 की तलाश
चंडीगढ़। दिल्ली जलसे में हिस्सा लेकर अब तक 309 जमाती पंजाब लौट आए हैं। इनमें से  241 लोगों को राज्य में ढूंढ लिया गया है जबकि बाकी की तलाश की जा रही है। राज्य में अब तक 6 जमाती पॉजिटिव पाए गए हैं। 82 लोगों की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

उत्तराखंड:  संदिग्ध लक्षण दिखने पर पांच जमाती आइसोलेट
देहरादून। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुखार, जुकाम और खांसी के लक्षण दिखने पर विकासनगर के पछवादून क्षेत्र के पांच जमातियों को दून अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भेजा है। पांचों के सैंपलों को जांच के लिए लैब में भेजा जा रहा है।
      
हिमाचल : 43 तब्लीगियों पर केस
शिमला। हिमाचल पुलिस ने बद्दी में मिले 43 तब्लीगियों पर मुकदमा दर्ज किया है। इन सभी पर आरोप हैं कि इन्होंने अपनी परिवहन जानकारी को छुपाया और पूछताछ में सहयोग नहीं किया। वहीं, सोलन में निजामुद्दीन मरकज से लौटे जमातियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के 14 घंटे बाद प्रशासन जागा और नालागढ़ क्षेत्र सील कर दिया गया।

जम्मू-कश्मीर : तब्लीगी जमात के संपर्क में आए और छह लोग पीड़ित
रविवार को तब्लीगी जमात के संपर्क में आए छह लोग और पॉजिटिव पाए गए। इनमें पांच मामले उड़ी से हैं जो पहले से संक्रमित दो लोगों के रिश्तेदार हैं। गांदरबल में 60 साल के एक व्यक्ति के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जो तब्लीगी जमात के सदस्य के संपर्क में था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed