फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Contempt notice to Additional Chief Secretary Home Avnish Awasthi, sought reply in 4 weeks

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी को अवमानना का नोटिस, 4 सप्ताह में मांगा जवाब

Thu, 28 Jan 2021 08:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 28 Jan 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
Contempt notice to Additional Chief Secretary Home Avnish Awasthi, sought reply in 4 weeks
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी - फोटो : amar ujala
केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) की लखनऊ बेंच ने आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर के खिलाफ लंबित विभागीय जांच के मामले में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी के खिलाफ अवमानना नोटिस जारी किया है। अधिकरण के न्यायिक सदस्य मंजुला दास व प्रशासनिक सदस्य ए मुखोपाध्याय की बेंच ने चार सप्ताह का समय देते हुए पूछा है कि क्यों न उनके खिलाफ अवमानना की कार्यवाही प्रारंभ की जाए। इस मामले में अगली सुनवाई 12 मार्च को होगी।
विज्ञापन


कैट ने 6 जनवरी 2020 के आदेश में अमिताभ ठाकुर के खिलाफ लंबित जांच को चार माह में पूरा करने का आदेश दिया था। मगर जांच पूरी नहीं हो सकी। इसके बाद कैट ने अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी को ठाकुर के खिलाफ लंबित सभी विभागीय जांच को 18 जनवरी 2021 तक पूरा करने के निर्देश दिए थे। बार-बार आदेश दिए जाने के बावजूद अनुपालन न किए जाने पर अधिकरण ने अब अवमानना का नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed