फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Consumers angry with the cut demonstrated by blocking the road

Lucknow News: कटौती से नाराज उपभोक्ताओं ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Thu, 01 Aug 2024 03:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 01 Aug 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Consumers angry with the cut demonstrated by blocking the road
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। जमुनहा क्षेत्र में बदहाल विद्युत आपूर्ति से नाराज उपभोक्ताओं ने नासिरगंज बाजार में बुधवार को मुख्य मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने बताया कि उनको आपूर्ति विद्युत उपकेंद्र उल्लहवा से दी जाती है। यहीं से तुलसीपुर, तिवारी गांव, मल्हीपुर व इंडो डच फीडर से क्षेत्र के 27 हजार उपभोक्ताओं को आपूर्ति मिलती है। 50 वर्ष पूर्व बनीं इस उपकेंद्र की लाइन जर्जर हो चुकी है। वहीं गांव को आपूर्ति देने के लिए बनी हाई टेंशन लाइन का 50 प्रतिशत काम अधूरा है। उधर, उपकेंद्र को बहराइच से मिलने वाली सप्लाई लाइन भी जर्जर होने से अक्सर टूटती रहती है। जिससे आपूर्ति बाधित हो जाती है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने बताया कि ऐसा आज भी हुआ जब बहराइच के नरौली फार्म के पास तार टूटने से आपूर्ति बाधित हो गई। मजबूरन सोनवा थाना क्षेत्र के नासिरगंज बाजार में बरदेहरा-नानपारा मुख्य मार्ग जाम करना पड़ा। मौके पर पहुंचे नासिरगंज पुलिस चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार अग्निहोत्री ने टूटे तार ठीक करवाकर आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed