फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Consumer Council said major scam planned in name of smart prepaid meters CBI investigation conducted into it

UP News: 'स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर बड़े घपले की तैयारी...', उपभोक्ता परिषद ने की सीबीआई जांच की मांग

Fri, 17 Oct 2025 09:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Oct 2025 09:07 PM IST
सार

राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर बड़े घपले का आरोप लगाया है। परिषद ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...

विज्ञापन
Consumer Council said major scam planned in name of smart prepaid meters CBI investigation conducted into it
स्मार्ट मीटर। (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने शुक्रवार को प्रदेश सरकार से मांग की है कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर मामले की सीबीआई अथवा अन्य उच्च स्तरीय एजेंसी से जांच कराई जाए। स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर प्रदेश में बड़े घपले की तैयारी है।

विज्ञापन


परिषद अध्यक्ष ने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं पर जानबूझ कर बोझ डाला जा रहा है। महाराष्ट्र में सभी मॉड्यूल सहित उपभोक्ता से मीटर की कीमत सिर्फ 2610 रुपये ली जा रही है। जबकि उत्तर प्रदेश में 6016 रुपये लिया जा रहा है। 
विज्ञापन


स्मार्ट मीटर के लिए केंद्र सरकार द्वारा 18885 करोड़ अनुमोदित किया गया था, जबकि प्रदेश में यह टेंडर 27342 करोड़ में किया गया। ऐसे में 8500 करोड़ रुपया अतिरिक्त खर्च किया गया। इस मामले की भी सीबीआई से जांच कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पॉवर कॉर्पोरेशन ऊर्जा मंत्री को गुमराह कर रहा

वर्मा ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा द्वारा एक्स पर किए गए पोस्ट पर आपत्ति जताई है। ऊर्जा मंत्री ने पोस्ट किया था कि वितरण व्यवस्था दुरुस्त करने और पारदर्शिता के लिए स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं। इस पर अवधेश कुमार वर्मा ने आरोप लगाया कि पॉवर कॉर्पोरेशन ऊर्जा मंत्री को गुमराह कर रहा है। यही वजह है कि ऊर्जा मंत्री स्मार्ट प्रीपेड मीटर मामले में अधूरी जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed