फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Consumer Council has demanded smart meter defects be rectified first then new one be installed

उपभोक्ता परिषद की मांग: पहले स्मार्ट मीटर की खामियां करें दूर... फिर लगाएं नया; पॉवर कॉर्पोरेशन को लग रहा चूना

Mon, 22 Sep 2025 08:41 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 Sep 2025 08:41 AM IST
सार

उपभोक्ता परिषद ने मांग की है कि पहले स्मार्ट मीटर की खामियां दूर की जाएं, फिर नया मीटर लगाया जाए। अभी की कार्यप्रणाली से पॉवर कॉर्पोरेशन को चूना लग रहा है 

विज्ञापन
Consumer Council has demanded smart meter defects be rectified first then new one be installed
प्रीपेड फोरजी स्मार्ट मीटर। (Demo) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में विद्युत उपभोक्ता परिषद ने मांग की है कि प्रदेश में अब तक लगे स्मार्ट मीटर में मिली खामियों को दूर किया जाए। इसके बाद ही नए मीटर लगाए जाएं। परिषद ने विभागीय रिपोर्ट के आधार पर दावा किया है कि तमाम स्मार्ट मीटर की रीडिंग जीरो है, जिससे बिजली कंपनी को लाखों का चूना लगना तय है।

विज्ञापन


प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर लगातार विवाद चल रहा है। पॉवर कॉर्पोरेशन का दावा है कि ज्यादातर स्थानों पर मीटरों में खामियां नहीं मिली हैं, जबकि उपभोक्ताओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर तेज चल रहे हैं। बिल अधिक आ रहे हैं तो कहीं-कहीं मीटर रीडिंग जीरो हो जा रही है।

विज्ञापन

जांच करवाकर कमियां दूर की जाएं

विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा का कहना है कि अब तक लगे करीब 40 लाख मीटरों की जांच कराई जाए और कमियां दूर की जाएं। वर्मा ने कहा कि 15 सितंबर को हुई समीक्षा बैठक के लिए तैयार की गई बुकलेट में दर्ज आंकड़ों से स्पष्ट है कि जीनस कंपनी द्वारा पूर्वांचल में घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के यहां लगाए गए 3605 मीटरों में सुबह 8 बजे से लेकर रात 10 बजे तक रीडिंग जीरो रही।

विज्ञापन
विज्ञापन


1896 स्मार्ट प्रीपेड मीटर में 15 दिन से रीडिंग जीरो रही। 1218 मामले ऐसे आए जिसमें करंट तो उपलब्ध है, लेकिन वोल्टेज जीरो है। पॉवर सेक्टर के फार्मूले के अनुसार यदि वोल्टेज जीरो हो गया तो पूरी रीडिंग ही जीरो हो जाएगी। इससे स्पष्ट है कि पॉवर कॉर्पोरेशन को ही ये कंपनियां नुकसान पहुंचा रही हैं।

स्मार्ट प्रीपेड मीटर की गड़बड़ियां दूर करने का निर्देश

प्रीपेड मीटर लगाने वाली कंपनियों के साथ समीक्षा बैठक में पॉवर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने अब तक मिली कमियों को दूर करने का निर्देश दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कमियां दूर नहीं की गईं तो मीटर लगाने से रोकना पड़ेगा। 



शनिवार को हुई समीक्षा में अब तक लगे मीटरों में करीब दो प्रतिशत मीटरों में कोई न कोई कमी पाई गई है। ऐसे में संबंधित कंपनियों को कमियों को दूर करने का निर्देश दिया गया है। कंपनियों ने आश्वासन दिया है कि सप्ताहभर में समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। जहां भी कमियां मिली हैं, उन्हें दूर कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed