फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Consumer committee wants option in election in power meter.

यूपी: पोस्ट और प्रीपेड दोनों ही मीटर चुनने का विकल्प रखे सरकार, उपभोक्ता परिषद की मांग

Sun, 07 Nov 2021 09:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 07 Nov 2021 09:35 PM IST
सार

राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने उपभोक्ताओं को पोस्ट और प्रीपेड दोनों ही तरह के मीटर चुनने देने के विकल्प की मांग की है। परिषद इस संबंध में केंद्र को विधिक प्रस्ताव भेजेगी।

विज्ञापन
Consumer committee wants option in election in power meter.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने कहा है कि विद्युत उपभोक्ताओं के लिए केवल प्रीपेड स्मार्ट मीटर की ही बाध्यता नहीं रखनी चाहिए। सरकार को उन्हें पोस्ट और प्रीपेड दोनों का विकल्प देना चाहिए। इस बाबत परिषद ने एक प्रस्ताव केंद्र सरकार को भी भेजने की बात कही है।

विज्ञापन


परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा है कि केंद्र सरकार के नए कानून के अनुसार देश के सभी उपभोक्ताओं के घरों में 2025 तक स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इससे क्या देश के उपभोक्ताओं का विकल्प का अधिकार नहीं छीना जा रहा है? अभी तक कानूनन केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण व केंद्रीय नियमावली के तहत उपभोक्ताओं के पास प्रीपेड व पोस्टपेड बिजली संयोजन लेने का विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुद्दा यह भी है कि अगले तीन वर्ष में अगर सभी उपभोक्ताओं को प्रीपेड स्मार्ट मीटर में तब्दील करना है तो अगले तीन वर्षों के लिए बिल रीडिंग और बिल वितरण के लिए लगभग 600 करोड़ का टेंडर क्यों फाइनल किया गया। उत्तर प्रदेश में विद्युत विभाग के पास उपभोक्ताओं का3379 करोड़ रुपये जमा है। क्या इस रकम को वापस किया जाएगा, यह भी स्पष्ट किया जाना चाहिए।


उन्होंने कहा कि उपभोक्ता परिषद् केंद्र सरकार को बहुत जल्द एक विधिक प्रस्ताव भेजेगा, जिसमें मांग की जाएगी कि विकल्प खुले होने चाहिए। यदि केंद्र सरकार यह चाहती है कि एक ही विकल्प रहे तो हर माह स्मार्ट मीटर पर वसूले जा रहे जीएसटी को माफ किया जाए। क्योंकि जब स्मार्ट प्रीपेड मीटर की कोई भी एजेंसी या बिजली कंपनी खरीद करती है तो उस पर  एकमुश्त जीएसटी अदा कर दिया जाता है। फिर हर माह उसे उपभोक्ताओं से क्यों वसूला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed