फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Construction work will start this month in Lokbandhu fire incident

Lucknow News: लोकबंधु अग्निकांड में इसी माह शुरू होगा निर्माण कार्य

Mon, 23 Jun 2025 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Construction work will start this month in Lokbandhu fire incident
लखनऊ। लोकबंधु अस्पताल में हुए अग्निकांड के बाद निर्माण कार्य शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने एजेंसी नामित कर दी है। इसके जरिये अग्निकांड में हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। जहां से बजट मिलते ही इसी माह निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। अफसरों का कहना है कि निर्माण पूरा होने के बाद आईसीयू का भी विस्तार होगा। इससे मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

लोकबंधु अस्पताल में 14 अप्रैल की रात दूसरे तल स्थित महिला वार्ड में आग लग गई थी। इससे आईसीयू समेत कई विभागों की ओटी में धुआं पहुंच गया था। इससे ओटी समेत वार्ड बंद कर दिए गए थे। गाइनी ओटी समेत अन्य विभागों को पहले तल पर शिफ्ट कराकर भर्ती शुरू की गई थी। 20 दिन बाद चार बेड की आईसीयू पहले तल पर शुरू हुई, जो मरीजों के लिए नाकाफी है। इस कारण मरीजों को दूसरे संस्थान जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग की निर्माण इकाई से अग्निकांड में हुए नुकसान का आकलन कराकर शासन से करीब 60 लाख रुपये की मांग की थी, जिसके बाद शासन ने निर्माण के लिए दूसरी एजेंसी तय कर दी है। अब इसके जरिये एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा जा रहा है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि अभी चार बेड की आईसीयू संचालित हो रहा है। निर्माण पूरा होने बाद इसकी क्षमता बढ़ाकर 30 बेड की जाएगी। जुलाई अंत तक आईसीयू शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed