फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Construction of Ram temple will begin with 100 laborers

राम मंदिर समेत रामजन्मभूमि परिसर का अभी तक पास नहीं हुआ नक्शा, डेढ़ से दो करोड़ रुपये का आएगा खर्च

Tue, 25 Aug 2020 11:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 25 Aug 2020 11:06 AM IST
विज्ञापन
Construction of Ram temple will begin with 100 laborers
ram mandir - फोटो : अमर उजाला
पांच अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों हुए भूमि पूजन के बाद अब राममंदिर का निर्माण कार्य करीब सौ मजदूरों के साथ शुरू किया जाएगा। निर्माण कार्य में बड़ी-बड़ी मशीनों का भी प्रयोग किया जाएगा। नक्शा पास होने के बाद ही मंदिर का तकनीकी निर्माण कार्य शुरू होगा। 
विज्ञापन


इसके लिए श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अयोध्या विकास प्राधिकरण में आवेदन किया है। राममंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ हो चुका है। हालांकि राममंदिर का तकनीकी निर्माण कार्य शुरू होने में अभी कुछ और दिन लग सकते हैं। वजह ये है कि अभी तक राममंदिर सहित रामजन्मभूमि परिसर का नक्शा पास नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के मुताबिक मंदिर का नक्शा अयोध्या विकास प्राधिकरण से पास होना है। इसमें डेढ़ से दो करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसके बाद ही निर्माण का काम शुरू होगा। वहीं, दूसरी तरफ जांच के लिए मिट्टी आईआईटी चेन्नई भेजी गई है, वहां से जांच रिपोर्ट आने के बाद तय किया जाएगा कि मंदिर की नींव कितनी गहरी होगी और कब से काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विहिप के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज बताते हैं कि राममंदिर के निर्माण कार्य में कितने मजदूर लगेंगे अभी ये तय नहीं है, क्योंकि अब तो बड़ी-बड़ी मशीनों से काम होता है। ज्यादा मशीनें लगेंगी, इसके कारण मजदूरों की कम जरूरत पड़ेगी। 

Construction of Ram temple will begin with 100 laborers
ram mandir - फोटो : अमर उजाला
फिलहाल माना जा रहा है कि कम से कम 100 मजदूरों के साथ मंदिर निर्माण का काम शुरू होगा। वहीं, रामजन्मभूमि न्यास कार्यशाला में तराशे गए पत्थरों को किस तरह प्रयोग करना है? ये सब अब एलएंडटी को ही तय करना है। 

अभी एलएनटी मैनपावर का काम भी अलग-अलग ठेकेदारों को देगी। जिसके बाद काम शुरू होगा। माना जा रहा है कि काम का बंटवारा हो चुका है। ट्रस्ट से हरी झंडी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed