{"_id":"67c613458a25f680df0bc0cd","slug":"construction-of-concrete-bridge-on-gomti-river-gained-momentum-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1101955-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गोमती नदी पर पक्का पुल के निर्माण ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गोमती नदी पर पक्का पुल के निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
विज्ञापन
पिलर बनाते श्रमिक।
विज्ञापन
लखनऊ। गोमती नदी पर दो साल की उठापटक के बाद सोमवार से नया पक्का पुल बनाने का काम शुरू हो गया है। पहले दिन नदी और उसके किनारे बनने वाले पिलर के लिए सरिया के बीम बनाने का कार्य शुरू हो गया है।
सेतु निगम के अफसरों ने बताया कि सोमवार से पक्का पुल निर्माण के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। पुल की लंबाई करीब 250 मीटर होगी। इसकी डिजायन भी पुराने पुल जैसी ही होगी। लगभग 92 करोड़ रुपये की लागत से इस पुल का निर्माण एक साल में पूरा होने की उम्मीद है। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन