फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Construction of Amausi Bus Terminal will start from March

Lucknow News: मार्च से शुरू होगा अमौसी बस टर्मिनल का निर्माण

Mon, 19 Jan 2026 02:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Construction of Amausi Bus Terminal will start from March
लखनऊ। अमौसी में पीपीपी मॉडल पर बनने वाले अत्याधुनिक बस अड्डे का रास्ता साफ हो गया है। 26 फरवरी तक जगह खाली कर निर्माण एजेंसी को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि पहली मार्च से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। बस अड्डा 160 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा।
विज्ञापन


परिवहन निगम प्रदेश के 55 से अधिक बस अड्डों को पीपीपी मॉडल पर विकसित कर रहा है। इसमें लखनऊ में चारबाग, विभूतिखंड बस अड्डे को बहुमंजिला आधुनिक सुविधाओं से लैस बनाया जा रहा है। प्रदेश का पहला अत्याधुनिक पीपीपी मॉडल बस अड्डा आलमबाग टर्मिनल है। ऐसे में अमौसी शहर का चौथा पीपीपी मॉडल का बस अड्डा बन जाएगा।
विज्ञापन


अमौसी में परिवहन निगम की वर्कशॉप है, जिसे विकसित कर आधुनिक बस अड्डा बनाया जाना है। यहां छह मंजिला होगा। टेंडर हो चुके हैं। निर्माण एजेंसी फाइनल हो चुकी है। इसके निर्माण के लिए 26 फरवरी से पहले वर्कशॉप की जमीन खाली कर निर्माण एजेंसी को देनी है। इसके बाद बस अड्डे को बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेट्रो व एयरपोर्ट से होगी कनेक्टिविटी

अमौसी बस अड्डे के बन जाने से करीब तीन लाख की आबादी को राहत होगी। उन्हें बसों के लिए आलमबाग, चारबाग आदि बस अड्डों पर नहीं जाना होगा। साथ ही इस बस अड्डे से मेट्रो व एयरपोर्ट की बेहतर कनेक्टिविटी होगी, जिससे यात्रियों की आवाजाही आसान होगी।



चारबाग व विभूतिखंड बस टर्मिनल हो रहे तैयार

लखनऊ में विभूतिखंड व चारबाग में अत्याधुनिक बस अड्डे बनाए जा रहे हैं। चारबाग का काम पूरी शक्ति के साथ शुरू कर दिया गया है। इसके लिए चारबाग की 315 बसें आलमबाग शिफ्ट कर दी गई हैं। वहीं, विभूतिखंड बस टर्मिनल अगले चार साल में तैयार हो जाएगा। इससे बस ट्रांसपोर्टेशन का राजधानी में कायाकल्प हो जाएगा।





इन रूटों की मिलेंगी बसें

अमौसी बस अड्डे से कानपुर, झांसी, प्रयागराज, वाराणसी, रायबरेली, प्रतापगढ़, दिल्ली, आगरा आदि जगहों की बसों का संचालन होगा। सूत्र बताते हैं कि अत्याधुनिक बस अड्डे पर ही इसकी वर्कशॉप की भी व्यवस्था रहेगी। इससे बसों की मरम्मत प्रभावित नहीं होगी।




Iअमौसी बस अड्डे के निर्माण के लिए एजेंसी का चयन हो चुका है। 26 फरवरी तक वर्कशॉप खाली कर जगह निर्माण एजेंसी को सौंपने के लिए कहा गया है। इसके बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।
I
I- यजुवेंद्र सिंह, जीएम (आईटी), परिवहन निगमI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article