फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   constable suspended for giving money to dancer, video viral

श्रावस्ती में पुलिसकर्मी ने डांसर पर खूब लुटाया पैसा, video viral होने के बाद हो गई ये कार्रवाई

Fri, 20 Apr 2018 03:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 20 Apr 2018 03:07 PM IST
विज्ञापन
constable suspended for giving money to dancer, video viral
डांसर को रुपये देता सिपाही। - फोटो : amar ujala
श्रावस्ती में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने डांसर पर खूब पैसा लुटाया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद डीजीपी ने मामला संज्ञान में ले लिया। उनके निर्देश पर एसपी ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है। मामला दो माह पुराना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


सिरसिया थाना क्षेत्र के बघौडा में दो माह पूर्व एक सार्वजनिक कार्यक्रम में नाच-गाना हो रहा था। इसी दौरान वहां तैनात सिपाही रियाज अहमद मंच पर चढ़कर नर्तकी पर पैसा लुटाने लगा। इसका वीडियो वहां मौजूद कुछ लोगों ने बना लिया। अब जब वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने आरोपी सिपाही के खिलाफ एसपी को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

constable suspended for giving money to dancer, video viral
एसपी श्रावस्ती विजय ढुल ने आरोपी सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर जांच सीओ भिनगा को सौंप दी है। एसपी ने बताया की आरोपी सिपाही रियाज अहमद ने पुलिस विभाग की छवि धूमिल की है, इसलिए उन पर विभागीय कार्रवाई की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed