फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Constable sexually exploited female home guard on the pretext of marriage

Lucknow News: शादी का झांसा देकर सिपाही ने किया महिला होमगार्ड का यौन शोषण

Wed, 05 Feb 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 05 Feb 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Constable sexually exploited female home guard on the pretext of marriage
शादी का झांसा देकर सिपाही ने किया महिला होमगार्ड का यौन शोषण
लखनऊ। यूपी पुलिस में तैनात सिपाही अशोक यादव ने शादी का झांसा देकर ठाकुरगंज निवासी महिला होमगार्ड का दस साल तक यौन शोषण किया। इस दौरान पीड़िता का दो बार गर्भपात कराया और शादी से मुकर गया। कोर्ट के आदेश पर सोमवार को ठाकुरगंज थाने में आरोपी, उसकी मां व भाई पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार वर्ष 2012 में पति से तलाक हो गया था। इसके बाद उनकी जान-पहचान बलिया निवासी अशोक यादव से हुई। उसने शादी का झांसा देकर उनका शोषण किया। गर्भवती होने पर जिम्मेदारी न उठा पाने की बात कहते हुए दो बार गर्भपात कराया। शादी की बात पर टालमटोल करने लगा। परेशान होकर उन्होंने उसकी मां उर्मिला से शिकायत की। अपने बेटे का पक्ष लेते हुए उर्मिला ने उनको ही धमकाया। आरोपी के भाई राकेश ने भी उनको धमकी दी।
विज्ञापन


आरोप है कि 9 मई 2024 को आरोपी व उसकी मां उर्मिला उनके घर में घुस आए और मारपीट करते हुए मंगलसूत्र व मोबाइल लूट ले गए। डीजीपी दफ्तर में शिकायत करने पर अशोक ने जल्द शादी करने की बात कहते हुए चौकी पर समझौता कर लिया। पर शादी नहीं की। उन्होंने पुलिस आयुक्त दफ्तर से लेकर थाने पर शिकायत की, पर मामला सिफर रहा। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि आरोपी अशोक यादव मौजूदा समय में कानपुर के किसी थाने में तैनात है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed