{"_id":"5c6c1763bdec22736f4a89aa","slug":"constable-recruitment-october-2018-results-will-declared-by-the-end-of-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही भर्ती अक्तूबर 2018 : मार्च के अंत तक आ जाएगा अंतिम परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही भर्ती अक्तूबर 2018 : मार्च के अंत तक आ जाएगा अंतिम परिणाम
Tue, 19 Feb 2019 08:19 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 19 Feb 2019 08:19 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले वर्ष जनवरी में शुरू हुई 41520 पदों पर सिपाही भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड अब 49568 पदों के लिए निकली भर्ती प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरी करने के लिए मशक्कत शुरू कर दी है। यह भर्ती पिछले वर्ष नवंबर में निकली थी।
भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष राज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि उनका प्रयास है कि 28 फरवरी तक लिखित परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए जाएं। इसके बाद मार्च माह के पहले व दूसरे सप्ताह में अभिलेखों की संवीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण कराया जाएगा। इसके फौरन बाद दौड़ कराई जाएगी और फिर इसका अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा। विश्वकर्मा ने बताया कि उनकी कोशिश रहेगी कि मार्च के अंत तक अंतिम चयन परिणाम जारी कर इस प्रक्रिया को भी रिकार्ड समय में पूरा कर लिया जाए।
विश्वकर्मा की मानें तो इससे पहले भर्ती बोर्ड के 11 साल केइतिहास में 13 महीने में कोई भी भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हुई थी। सिपाही के 41520 पदों के लिए जनवरी 2018 में भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी जिसे फरवरी 2019 में पूरा कर लिया गया। अब प्रयास किया जा रहा है कि छह माह के भीतर अक्तूबर में निकली 49568 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाए और डीजीपी मुख्यालय को चयनित अभ्यर्थियो की सूची सौंप दी जाए।
विज्ञापन
नवंबर में शुरू हुई थी प्रक्रिया
दर असल सिपाही नागरिक पुलिस 31360 और सिपाही पीएसी 18208 पदों पर भर्ती के लिए 16 नवंबर 2018 को विज्ञप्ति जारी की गई थी और 19 नवंबर से आवेदन मांगे गए थे। क्योंकि इस भर्ती का एलान अक्तूबर में हो गया था इस लिए इसे नाम सिपाही भर्ती अक्तूबर 2018 का दिया गया। इसके लिए 27 और 28 जनवरी को आफलाइन लिखित परीक्षा हो चुकी है। इसके लिए लगभग 19 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जिसमें 85 प्रतिशत परीक्षा में सम्मिलित हुए थे।